फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में 476 लोगों में मिला कोरोना, 22 बच्चे भी हुए संक्रमित

Sat, 22 Jan 2022 10:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Jan 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
Corona found among 476 people in Gorakhpur
कोरोना की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर कोरोना की तीसरी लहर में शुक्रवार को पहली बार जिले में एक दिन में सर्वाधिक 476 मरीज मिले। इससे पूर्व 14 जनवरी को 458 संक्रमित मिले थे। संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य समेत 12 डॉक्टर और शेल्टर होम के 22 बच्चे शामिल हैं। हालांकि, इन सबके बीच 378 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 2208 से बढ़कर अब 2305 पहुंच गई है।

Corona found among 476 people in Gorakhpur
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मिले संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य समेत छह डॉक्टर, सीएमओ कार्यालय के एक डॉक्टर, एम्स और निजी अस्पताल के दो-दो डॉक्टर शामिल हैं। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज के आठ एमबीबीएस के छात्र भी पॉजिटिव मिले हैं। शेल्टर होम में हुई जांच में एक साथ 25 लोग संक्रमित मिले हैं।

 

Corona found among 476 people in Gorakhpur
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

एम्स में इलाज कराने आए चार मरीज, पादरी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल के दो कर्मी, रेलवे स्टेशन पर हुई जांच में आठ यात्री, जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने आए पांच मरीजों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, दीवान बाजार, मोहद्दीपुर रेलवे कॉलोनी, राप्तीनगर, तिवारीपुर, शक्तिनगर कॉलोनी, तारामंडल में एक-एक परिवार के चार-चार लोग संक्रमित मिले हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona found among 476 people in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 63,944 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 60,788 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 851 की मौत हो चुकी है। उन्होंने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।

विज्ञापन
Corona found among 476 people in Gorakhpur
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

दो दर्जन से अधिक बच्चे संक्रमित मिले

संक्रमण का असर बच्चों पर ज्यादा होने लगा है। लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को आई रिपोर्ट में दो दर्जन से अधिक बच्चे संक्रमित मिले हैं। शेल्टर होम में एक साथ 25 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें केवल तीन ऐसे हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हैं। अन्य की उम्र एक साल से लेकर 15 साल के बीच है। इनके अलावा जंगल कौड़िया, सिंहोरिया, मुबारकपुर, दिव्यनगर, हरिसेवकपुर, पादरी बाजार के रहने वाले मासूम संक्रमित मिले हैं। इनकी उम्र एक वर्ष, सात, नौ, दो, 11 और 12 हैं। इससे पूर्व दो दिन के अंदर 30 से अधिक बच्चे संक्रमित मिल चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed