फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर: घर में हो रही थी शादी की सालगिरह की तैयारी, अर्धांगिनी के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाया

Mon, 19 Apr 2021 01:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Apr 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
Corona broken family wife death and husband hospitalized due to coronavirus in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना का कहर कितना क्रूर है, यह गोरखपुर शहर के बशारतपुर में शुक्ला परिवार की हालत को देखकर कोई भी समझ सकता है। महज चार दिनों के भीतर विनोद शुक्ला की खुशियां बिखर गईं। अचानक वे और पत्नी कोरोना संक्रमित हो गए। अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत भी सुधरी लेकिन रविवार की सुबह पत्नी अनीता शुक्ला (45 वर्ष) ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
Corona broken family wife death and husband hospitalized due to coronavirus in gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विनोद अस्पताल में अभी जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। बदनसीबी ऐसी कि एक महीने बाद 27 मई को जिस अर्धांगिनी के साथ शादी की 27 वीं सालगिरह धूमधाम के साथ मनाने की योजना बनाई थी, आखिरी पलों में अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए।
Corona broken family wife death and husband hospitalized due to coronavirus in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
स्वभाव से बेहद हंसमुख विनोद का परिवार काल की क्रूरता से बिखर गया है। रविवार की सुबह एक बेटा अस्पताल तो दूसरा घर पर था। घरवालों ने पत्नी की मौत की सूचना विनोद को नहीं दी। गोलघर स्थित गर्ग अस्पताल में एक तरफ विनोद भर्ती थे तो दूसरी ओर पत्नी की लाश भी वहीं थी। भाई इंद्रजीत शुक्ला कभी अंतिम संस्कार के बारे में सोच रहे थे तो कभी भाई की तबीयत को लेकर फिक्र थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona broken family wife death and husband hospitalized due to coronavirus in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विनोद को कुछ अनहोनी का अहसास हो गया, तभी जब दोपहर में विनोद को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था तो उनकी आंखें नम थीं। परिवार वालों से बोल पड़े कि अनीता अब नहीं रही क्या? यह सुनकर सभी स्तब्ध रह गए। किसी के मुंह से एक शब्द तक नहीं निकला।
विज्ञापन
Corona broken family wife death and husband hospitalized due to coronavirus in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
दोपहर बाद राजघाट पर अनीता का कोविड प्रोटोकाल के बीच अंतिम संस्कार किया गया। हालात ऐसे थे कि अनीता के कलेजे के दोनों टुकड़े अंतिम वक्त में मां से लिपट भी नहीं पाए। बस तमाशबीन बन दूर-दूर खड़े रहे। पूरे समय अनीता के लाडलों की आंखों से आंसू झरने की तरह बहते रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed