फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: गोरखपुर में फिर कोरोना की दस्तक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ एक मरीज

Sat, 04 Dec 2021 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Dec 2021 10:24 AM IST
सार

देवरिया जिले के 15 वर्षीय एचआईवी पीड़ित किशोर में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं 67 दिन बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोई संक्रमित भर्ती हुआ है। देवरिया के दो और संदिग्धों का भी बीआरडी में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Corona Alert patient admitted to Corona BRD Medical College in Gorakhpur
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में 67 दिन बाद एक बार फिर एक कोरोना मरीज भर्ती हुआ है। देवरिया का रहने वाला 15 साल का किशोर कोरोना संक्रमित मिला है। किशोर पहले से ही एचआईवी पॉजिटिव भी है। कोरोना की आशंका में देवरिया के दो और मरीज भी कोविड वार्ड में भर्ती हैं। सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक गोरखपुर छह नवंबर को कोरोना मुक्त हो चुका है। इस बीच कर्नाटक में दो मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। इन सबके बीच देवरिया के रहने वाले किशोर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मदारों की पेशानी पर चिंता की लकीरें पड़ने लगीं हैं।  किशोर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एआरटी  में रूटीन जांच के लिए आया था। इस बीच उसमें कोविड के लक्षण दिखने पर जांच के लिए सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उसे इलाज के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
Corona Alert patient admitted to Corona BRD Medical College in Gorakhpur
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
इसके पहले 25 सितंबर को मेडिकल कॉलेज के 300 बेड वार्ड में कोई कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती किया गया था।  इसके अलावा मेडिकल कॉलेज पहुंचे देवरिया के ही दो मरीजों में कोविड के लक्षण नजर आने पर उन्हें भी कोविड वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। हालांकि, वार्ड में उन्हें ऐसे बेड पर रखा गया है, जिससे कि वे निगेटिव होने की दशा में संक्रमण से बच सकें। दोनों संदिग्ध मरीजों का नमूना लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है।  
 
300 बेड के कोविड वार्ड में इलाज शुरू
कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती करने के साथ ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज का 300 बेड कोविड वार्ड शुक्रवार से फिर शुरू हो गया है। जरूरत पड़ने पर अब वार्ड में मरीज भर्ती किए जाएंगे। यह कदम एहतियातन उठाया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि तीनों मरीज देवरिया के रहने वाले हैं, फिर भी सतर्कता जरूरी है। प्रारंभिक उपचार के बाद मरीज ठीक हो सकते हैं। 
Corona Alert patient admitted to Corona BRD Medical College in Gorakhpur
कोरोना का नया वैरिएंट खतरनाक - फोटो : अमर उजाला।
जीनोम सीक्वेसिंग के लिए जा सकता है नमूना
किशोर के पॉजिटिव आने के बाद नए वैरिएंट की जानकारी के लिए जीनोम सीक्वेसिंग के लिए नमूना लिया जा सकता है। डॉक्टर किशोर की ट्रैवेल हिस्ट्री से लेकर अन्य जानकारियां इकट्ठा कर रहे हैं। इसके अलावा देवरिया सीएमओ को इसकी जानकारी भी दे दी गई है। जिससे की किशोर के घर और उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Alert patient admitted to Corona BRD Medical College in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इन लक्षणों पर कोविड जांच की सलाह
बुखार, खांसी, शरीर दर्द अथवा सिरदर्द, सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलना, स्वाद अथवा खुशबू की संवेदना का चले जाना, बुखार के साथ दस्त, बुखार के साथ त्वचा पर चकत्ते।
 
विज्ञापन
Corona Alert patient admitted to Corona BRD Medical College in Gorakhpur
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
इन लक्षणों पर लें अस्पताल की मदद
लगातार कई दिनों तक 101 डिग्री से ज्यादा बुखार, सांस फूलना, सांस लेने में परेशानी, ऑक्सीजन का स्तर 94 फीसदी से कम होना (थोड़ी देर पल्स ऑक्सीमीटर से लगातार देखने पर), रोगी में मानसिक भ्रम की स्थिति।
 
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि देवरिया का रहने वाला एक किशोर कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह एचआईवी पॉजिटिव भी है। 300 बेड के कोविड वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा दो संदिग्धों को भी भर्ती कर आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना भेजा गया है। काफी समय बाद कॉलेज में कोई संक्रमित भर्ती हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed