{"_id":"5f79afcf0f9e307a047c8c28","slug":"congress-leaders-protest-with-demanding-suspended-hathras-dm-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस के डीएम को हटाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, प्रदर्शन रोकने पर पुलिस से हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस के डीएम को हटाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, प्रदर्शन रोकने पर पुलिस से हुई नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Oct 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाथरस की घटना को लेकर जहां देश भर में आक्रोश का माहौल है। वहीं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रविवार को कांग्रेसियों ने हाथरस के डीएम को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की।
2 of 5
गोरखपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और महानगर अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक से अंबेडकर चौक होते हुए जुलूस निकाला। जुलूस इंदिरा तिराहा पर धरने में तब्दील हो गया। अंबेडकर चौक पर पुलिस ने जुलूस निकाल रहे कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की।
3 of 5
गोरखपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
जुलूस निकाल रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक हो गई। आंदोलित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथरस कांड को लेकर सड़क पर जमकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस के रोकने के बावजूद कार्यकर्ता नहीं माने और जुलूस को लेकर आगे बढ़ गए। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि हाथरस की बेटी के साथ सरकार ने संवेदनहीनता दिखाई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को परिवार से मिलने से रोका गया। उनके साथ धक्कामुक्की की गई। प्रियंका के साथ बदसलूकी की गई।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि हाथरस जाते समय प्रियंका गांधी के साथ हुई बदसलूकी से जिले के कांग्रेस नेताओं में आक्रोश है। वहीं प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस नेताओं की पुलिस से भी धक्कामुक्की भी हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।