{"_id":"5ff6a2381d0112567f1517fb","slug":"congress-leader-former-mla-haridwar-pandey-build-house-by-sell-land-due-to-homeless","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: कांग्रेस के लिए इस दिग्गज नेता ने समर्पित कर दी पूरी जिंदगी, उसी पार्टी ने छोड़ दिया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: कांग्रेस के लिए इस दिग्गज नेता ने समर्पित कर दी पूरी जिंदगी, उसी पार्टी ने छोड़ दिया साथ
Thu, 07 Jan 2021 02:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Jan 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
जमीन बेचकर घर बनवा रहे पूर्व विधायक हरिद्वार पांडे।
- फोटो : अमर उजाला।
'शुरू में तो पार्टी की ओर से कुछ सहयोग मिला था, उसके बाद पार्टी की तरफ से मकान बनाने के लिए कोई भी आर्थिक सहयोग नहीं मिला। मकान बनाना जरूरी था, ऐसे में जमीन बेचकर घर बना रहा हूं' यह दर्द है कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक हरिद्वार पांडे का, जिनके मकान का काफी हिस्सा पिछले साल जुलाई में बारिश के दौरान भरभरा कर गिर गया था। केवल मकान का बरामदा ही बचा था, जिसे पॉलिथीन से घेरकर वे रहने को मजबूर हो गए थे।
Trending Videos
बारिश से गिर गया था पूर्व विधायक का घर। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
जिस कांग्रेस पार्टी के लिए पूर्व विधायक हरिद्वार पांडे ने अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर दी, बारिश से मकान का काफी हिस्सा ध्वस्त हो जाने के बाद बेघर हुए पूर्व विधायक को आर्थिक सहायता देने में पार्टी ने काफी कंजूसी कर गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला पासवान समेत अन्य कई पार्टी पदाधिकारियों ने बेघर हुए पूर्व विधायक को दो कमरे के मकान का पूरा सेट तैयार कर देने का वादा किया, लेकिन केवल एक लाख रुपये देकर पार्टी ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन समाप्त समझ लिया। स्थिति तो यह है कि इन छह महीनों में पार्टी के पदाधिकारी अब उनका हाल-चाल भी लेने से परहेज करने लगे हैं।
पूर्व विधायक का निर्माणाधीन मकान।
- फोटो : अमर उजाला।
घर बनवाने के लिए करीब साढे़ पांच डिसमिल जमीन बेचनी पड़ी
पार्टी के रवैये से आहत पूर्व विधायक हरिद्वार पांडे कहते हैं कि शुरू में तो पार्टी ने थोड़ा सहयोग किया था, लेकिन उसके बाद उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया। ऐसे में परिवार को रहने के लिए एक मकान की जरूरत थी, तो जमीन बेचनी पड़ी। महंगाई के इस युग में मकान बनाने के लिए करीब साढे़ पांच डिसमिल जमीन बेचनी पड़ी।

निर्माणाधीन मकान में बैठे पूर्व विधायक हरिद्वार पांडे।
- फोटो : अमर उजाला।
अब तो फोन भी नहीं उठाते मेरी पार्टी के नेता : हरिद्वार पांडेय
मेरी पार्टी के नेताओं को अब मेरे लिए समय नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि पार्टी के पदाधिकारी अब मेरा फोन भी नहीं उठाते। विश्व विजय सिंह इन दिनों काफी व्यस्त रह रहे हैं। कहते हैं ‘आते ही दर्शन करूंगा’ लेकिन काफी समय से इंतजार कर रहा हूं। जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान तो फोन भी नहीं उठाती हैं। हालांकि, कांग्रेस पार्टी की ही नेता सुरहीता करीम ने आर्थिक सहायता की थी।

पूर्व विधायक हरिद्वार पांडे व विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
दूसरे दलों के नेताओं ने दिखाई दरियादिली
दलगत भावना से ऊपर उठकर भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने काफी दरियादिली दिखाई। घर का कुछ हिस्सा गिरने की सूचना पर आए थे और एक लाख रुपये की मदद की थी। उनके अलावा शिक्षक राज बहादुर सिंह ने भी आर्थिक मदद की थी। पूर्व विधायक हरिद्वार पांडे के पुत्र घनानंद पांडे ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से भी 98 हजार रुपये की मदद मिली थी। कांग्रेस नेता सुरहीता करीम ने भी आर्थिक मदद की थी।