फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 13 वर्षों में जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, आठ जनवरी से मौसम बदलने के आसार

Thu, 07 Jan 2021 09:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो , गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो , गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Jan 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur weather forecast Wednesday hottest day of January in 13 years
धूप का आनंद लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
पिछले 13 वर्षों में बुधवार जनवरी माह का सबसे गर्म दिन रहा है। इससे पहले 2007 में जनवरी में दिन का तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, जनवरी के पूरे माह में दिन के तापमान के सामान्य बने के रहने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी आने के आसार हैं।
Gorakhpur weather forecast Wednesday hottest day of January in 13 years
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुधवार की सुबह घने कोहरे में लिपटी रही। हालांकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से ज्यादा रहने की वजह से ज्यादा ठंड महसूस नहीं हुई। वहीं सूरज चढ़ने के साथ मौसम गर्म होता चला गया और अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान पिछले 13 साल के दौरान जनवरी माह में सबसे ज्यादा है।
Gorakhpur weather forecast Wednesday hottest day of January in 13 years
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि ऊपरी वायुमंडल में पछुआ हवा चल रही है और निचले वायुमंडल में पुरवा। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से आकाश में बादल छाए हैं, जिसकी वजह से सूरज की गर्मी जिस अनुपात में पृथ्वी पर आ रही है उस अनुपात में लौट नहीं रही है। इस कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार यानी आज भी इसी तरह का मौसम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur weather forecast Wednesday hottest day of January in 13 years
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
आठ जनवरी से मौसम बदलने के आसार
कैलाश पांडे ने बताया कि अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होकर पूर्वी पाकिस्तान होते हुए छह जनवरी को जम्मू-कश्मीर पहुंचने की संभावना है। इस कारण आठ जनवरी से मैदान भी ठंडे होने लगेंगे। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन आसमान के साफ रहने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
Gorakhpur weather forecast Wednesday hottest day of January in 13 years
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
साल         तापमान
2021        26.8
2020        23.8
2019        24.3
2018       23.8
2017       26.7
2016       25.0
2015       24.1
2014      22.7
2013      25.8
2012      23.2
2011      25.2
2010     25.3
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed