फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर खास: पांच दिन बाद नजदीक से सुनिए बब्बर शेर की दहाड़, तस्वीरें देखकर हो जाएंगे खुश

Tue, 23 Mar 2021 01:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Mar 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will inaugurate state largest zoo on March 27
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 मार्च को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) का लोकार्पण करेंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनवाकर सीएम योगी ने गोरखपुरवासियों को नायाब तोहफा दिया है। इसका लाभ पूरे पूर्वांचल सहित बिहार और नेपाल के लोगों को मिलेगा। अब तक 133 में से 115 वन्यजीवों को चिड़ियाघर में लाया जा चुका है।



 

CM Yogi will inaugurate state largest zoo on March 27
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला।

डीएफओ अविनाश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम चार बजे लोकार्पण की तारीख फाइनल हो गई। 27 मार्च को दोपहर तीन बजे चिड़ियाघर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी करेंगे। इससे पहले कमिश्नर ने लोकार्पण के लिए 26 मार्च का संदेश प्राणि उद्यान के निदेशक राजामोहन को भेजा था, लेकिन इस संबंध में कोई लिखित आदेश नहीं आया।

 

CM Yogi will inaugurate state largest zoo on March 27
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला।

चिड़ियाघर का लोकार्पण करके मुख्यमंत्री योगी पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के सपने को साकार करेंगे। प्राणि उद्यान के निदेशक राजाराम मोहन का कहना है कि उद्यान का निर्माण तीन सौ करोड़ की लागत से 121 एकड़ में किया गया है। यहां पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। चिड़ियाघर का मुख्य द्वार गोरखनाथ मंदिर की थीम पर बना है। प्रवेश द्वार के साइनेज भवन पर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi will inaugurate state largest zoo on March 27
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला।

25 और 50 रुपये होंगे प्रवेश शुल्क
चिड़ियाघर में प्रवेश दर की शुल्क निर्धारित कर दी गई है। छह वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क होगा। 12 वर्ष तक की उम्र के लिए 25 रुपये और इसके बाद की उम्र वालों के लिए 50 रुपये का टिकट लेना होगा।

 

विज्ञापन
CM Yogi will inaugurate state largest zoo on March 27
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला।
ट्वाय ट्रेन में बैठें, गोल्फ कोर्ट का लें आनंद
चिड़ियाघर काफी बड़ा बनाया गया है। ऐसे में परिसर में पैदल घूम पाना मुश्किल होगा। इसमें रबर की दो ट्वाय ट्रेन चलाई जाएंगी। एक में 20 लोगों के बैठने का इंतजाम होगा। गोल्फ कोर्ट में भी घूमने का लुत्फ लिया जा सकता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed