फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight health centers to be upgraded at a cost of 6.70 crore patients will receive better facilities.

Gorakhpur News: 6.70 करोड़ से संवारे जाएंगे आठ स्वास्थ्य केंद्र, मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Fri, 16 Oct 2026 03:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Eight health centers to be upgraded at a cost of 6.70 crore patients will receive better facilities.
गोरखपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आठ स्वास्थ्य केंद्रों व स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय भवन में मरम्मत, विस्तार और नवीनीकरण के कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 6.70 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इससे जर्जर भवनों की सूरत बदलने के साथ स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव चंद्रशेखर मिश्र की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर और उरुवा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला, गगहा, पिपराइच और सहजनवां के मुख्य भवनों में सुधार, विस्तार और नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय भवन की विशेष मरम्मत और वाहन चालकों के लिए शेड का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से इन कार्यों के लिए कुल 6.70 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर के लिए 88.61 लाख और उरुवा के लिए 88.76 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला के लिए 1.15 करोड़ गगहा के लिए 1.24 करोड़, पिपराइच के लिए 1.23 करोड़ और सहजनवां के लिए 70.17 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय भवन की विशेष मरम्मत के लिए 44.12 लाख और वाहन चालकों के लिए शेड निर्माण के लिए 15.19 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बजट के अनुसार जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। भवनों के कायाकल्प से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और भी बेहतर होंगी।
राजेश झा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed