फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Farmers to Get 50% Subsidy on Wheat Seeds Free Seeds for Pulses and Oilseeds

यूपी: गोरखपुर में गेहूं के बीज पर 50% अनुदान, दलहन-तिलहन के बीज मुफ्त; ऐसे करें आवेदन

Thu, 15 Oct 2026 10:52 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 15 Oct 2026 10:52 PM IST
सार

जिला कृषि अधिकारी राजमंगल चौधरी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। बीज प्राप्त करने के लिए पंजीकरण संख्या जरूरी होगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Farmers to Get 50% Subsidy on Wheat Seeds Free Seeds for Pulses and Oilseeds
गेहूं के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान - फोटो : एआई

विस्तार

रबी की फसलों की बोआई के लिए किसानों को राहत दी जा रही है। कृषि विभाग की ओर से गेहूं के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है, जबकि चना, मसूर, मटर, तोरी और राई के बीज मुफ्त उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। जिले में चना और मटर के बीज के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक किसानों ने आवेदन किया है। बीज का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

गेहूं के बीज पर अनुदान मिलने से किसानों को खरीद के समय ही राहत मिलेगी। पहले किसानों को बीज खरीदने के बाद अनुदान की राशि के लिए करीब छह महीने तक इंतजार करना पड़ता था। अब किसानों को बीज की कीमत का केवल 50 प्रतिशत ही जमा करना होगा। जिले में गेहूं के बीज की 1,10,955 बोरी वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 13,183 किसानों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन

चना-मटर के बीज के लिए लक्ष्य से ज्यादा आवेदन
दलहन और तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मुफ्त बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिले में चना के 200 पैकेट वितरण का लक्ष्य है, जबकि इसके लिए 217 किसानों ने पंजीकरण कराया है। चने के एक पैकेट में 16 किलो बीज मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मटर के 150 पैकेट वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष 183 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। मटर के एक पैकेट में 20 किलो बीज उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, तोरी के लिए 500 पैकेट का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष 500 किसानों ने पंजीकरण कराया है। प्रत्येक किसान को दो किलो बीज का एक पैकेट मिलेगा।

मसूर और राई के बीज के लिए भी आवेदन
मसूर के बीज वितरण के लिए जिले को 733 पैकेट का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक 477 किसानों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, राई के 4,270 पैकेट वितरित करने का लक्ष्य है। इसके लिए अब तक 896 किसान आवेदन कर चुके हैं।

जिला कृषि अधिकारी राजमंगल चौधरी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। बीज प्राप्त करने के लिए पंजीकरण संख्या जरूरी होगी। किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed