फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seats are available on trains to/from Shakur Basti, Jodhpur, Sealdah, Dibrugarh, and Asansol.

Gorakhpur News: शकूर बस्ती, जोधपुर, सियालदह, डिब्रूगढ़ और आसनसोल की ट्रेनों में सीटें खाली

Fri, 16 Oct 2026 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 16 Oct 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Seats are available on trains to/from Shakur Basti, Jodhpur, Sealdah, Dibrugarh, and Asansol.
गोरखपुर। त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही विशेष ट्रेनों में बर्थ उपलब्ध हैं। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 15 अक्तूबर की शाम तक की उपलब्धता जारी की है। गोरखपुर से चलने वाली 05101 गोरखपुर-शकूर बस्ती विशेष ट्रेन में 18 अक्तूबर को प्रथम श्रेणी वातानुकूलित में 15, द्वितीय श्रेणी में 77 और तृतीय श्रेणी में 531 बर्थ उपलब्ध हैं। 25 अक्तूबर को इन श्रेणियों में क्रमशः 12, 69 और 529 बर्थ खाली हैं। 04830 गोरखपुर-जोधपुर विशेष ट्रेन में 16 अक्तूबर को द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित में 42, तृतीय श्रेणी में 129 और शयनयान में 73 बर्थ उपलब्ध हैं। 23 अक्तूबर को क्रमशः 51, 148 और 219 तथा 30 अक्तूबर को 63, 166 और 362 बर्थ खाली हैं।
विज्ञापन

03132 गोरखपुर-सियालदह विशेष ट्रेन में 21 अक्तूबर को तृतीय श्रेणी वातानुकूलित में 118 और शयनयान में 253 बर्थ उपलब्ध हैं। 23 अक्तूबर को शयनयान में 204, 28 अक्तूबर को तृतीय श्रेणी में 166 और शयनयान में 424 तथा 30 अक्तूबर को क्रमशः 164 और 451 बर्थ खाली हैं।
विज्ञापन

05977 गोरखपुर-डिब्रूगढ़ विशेष ट्रेन में 22 अक्तूबर को तृतीय श्रेणी वातानुकूलित में 179 और शयनयान में 408 तथा 29 अक्तूबर को क्रमशः 289 और 582 बर्थ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

03528 गोरखपुर-आसनसोल विशेष ट्रेन में 17 अक्तूबर को द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित में 72, तृतीय श्रेणी में 305 और शयनयान में 21 बर्थ खाली हैं। 24 अक्तूबर को क्रमशः 78, 348 और 400 तथा 31 अक्तूबर को 78, 351 और 414 बर्थ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed