फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman Declared Dead Coughs During Last Rites Preparations Rushed Back to Hospital

अंतिम संस्कार से पहले चमत्कार: मृत घोषित महिला की अंत्येष्टि की चल रही थी तैयारी, तुलसी जल डालते ही लगी खांसने

Thu, 15 Oct 2026 06:58 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 15 Oct 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Woman Declared Dead Coughs During Last Rites Preparations Rushed Back to Hospital
अंतिम संस्कार के लिए तैयार अर्थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद घर लाई गईं 56 वर्षीय ललिता देवी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। बांस की अर्थी तैयार हो चुकी थी और परिजन व ग्रामीण उन्हें अंतिम संस्कार के लिए घाट ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान महिलाओं ने परंपरा के अनुसार उनके मुंह में तुलसी का जल डाला तो वह खांसने लगीं। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। फिलहाल उनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर गोरखपुर किया गया था रेफर
बेलवा दाखिली गांव निवासी ललिता देवी के देवर चंद्रमौली यादव के मुताबिक, उनकी भाभी कुछ दिनों से बीमार थीं। उनका इलाज गांव के पास पिड़हनी चौराहे पर एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बड़हलगंज के एक अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने ब्रेन हेमरेज की आशंका जताते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

परिजन ललिता देवी को गोरखनाथ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान बुधवार को चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर घर लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थी तैयार थी, घाट ले जाने की चल रही थी तैयारी
ललिता देवी के घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं। बांस की अर्थी तैयार हो चुकी थी और रिश्तेदारों व ग्रामीणों के जुटने के बाद उन्हें घाट ले जाने की तैयारी चल रही थी।

इसी बीच महिलाएं परंपरा के अनुसार ललिता देवी के मुंह में तुलसी का जल डालने लगीं। तभी वह खांसने लगीं। यह देखकर परिजन और वहां मौजूद लोग चौंक गए। इसके बाद बिना देर किए उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया।

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती
परिजन ललिता देवी को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में अस्पताल की ओर से विस्तृत चिकित्सकीय जानकारी उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed