फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव जेहाद पर शक्ति के साथ अंकुश लगाएगी प्रदेश सरकारः सीएम योगी

Sun, 01 Nov 2020 09:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 01 Nov 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
CM yogi Visited to deoria for bye election 2020
देवरिया में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया जिले के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार लव जेहाद पर शक्ति के साथ जल्द ही अंकुश लगाएंगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी कहा है कि सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन स्वीकार्य नहीं हैं।




 

CM yogi Visited to deoria for bye election 2020
देवरिया में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने कहा कि चुनाव बाद प्रदेश के हर गांव में कामन सर्विस सेंटर खोला जाएगा। जहां बैकिंग संबंधी कार्य बीसी सखी महिलाओं के माध्यम से होगा। इससे जहां महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा, वहीं बैंक में घंटों लाइन लगाने से लोगों को छूटकारा मिल जाएगी।

CM yogi Visited to deoria for bye election 2020
देवरिया में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

सदर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी के समर्थन में मुख्यमंत्री सभा को संबोधित कर रहें थे। उन्होंने प्रदेश में चलाएं जा रहे ऑपरेशन माफिया के लिए लोगों से हाथ उठवाकर समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि जहां इन्होंने कब्जा कर मकान बना लिया है। वहीं प्रदेश सरकार गरीबों को मकान बनवाकर देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi Visited to deoria for bye election 2020
देवरिया में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में साढ़े तीन साल में कोई दंगा नहीं हुआ। दंगाईयों की जगह जेल में होगी। बेरोजगारी पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि साढ़े तीन वर्ष में साढ़े तीन लाख लोगों को नौकरी देने का कार्य हमनें किया है। प्रदेश में एक लाख 37 हजार युवाओं को पुलिस में नौकरी देने का कार्य, बीस लाख नौजवानों को नीजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ा गया है। प्रदेश में तकरीबन डेढ़ करोड़ लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य भाजपा ने अपने शासनकाल में किया है। उन्होंने कहा कि स्वंय सहायता समूहों को राशन एवं पोषाहार वितरण की जिम्मेदारी देने की अब तैयारी है। अब इनके माध्यम से राशन और पोषाहार का वितरण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की सहानुभूति प्रत्येक तबके के साथ हैं, जबकि सपा एवं अन्य दलों की सहानुभूति माफियाओं के साथ है। माफियाओं पर कार्रवाई करने पर सपा मुखिया को बुरा लगता है।

 

विज्ञापन
CM yogi Visited to deoria for bye election 2020
देवरिया में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जो लोग जनता के साथ अत्याचार करते थे ऐसे लोगों की मकानों पर बुलडोजर चलवाने का काम प्रदेश सरकार ने किया है। पीएम, सीएम आवास पाने के बाद अब प्रदेश के गरीबों के दिलों पर मोदी और योगी राज करते हैं। जहां त्योहार नहीं मनाने दिया जाता था वहां आज त्योहारों में हेलिकाप्टर से फूलों की वर्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि देवरिया सदर विधानसभा की सीट कोई हरा नहीं सकता। सभा को सांसद रमापति राम त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेद्र सिंह, भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। संचालन जिलाध्यक्ष अंर्तयामी सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापित पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल ने किया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed