एक ही समस्या लेकर दूसरी या तीसरी बार पहुंचे कुछ फरियादियों को जनता दर्शन में देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन एवं पुलिस समेत कुछ अन्य विभागों के अफसरों पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर सुनवाई नहीं होने की वजह से ही फरियादियों को जिला मुख्यालय, शासन और उनके पास तक दौड़ना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु को तत्काल ऐसे सभी फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण कराने को कहा। साथ ही लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
यूपी: एक ही समस्या लेकर कई बार पहुंचे फरियादियों को देख अफसरों पर भड़के सीएम योगी, बोले- ये ठीक नहीं है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों से कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान हो जाता तो लोग हर बार उन तक नहीं पहुंचते। निश्चित रूप से कहीं न कहीं अधिकारी जनता की समस्याओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे। इब्राहिमपुर मोहल्ले के रहने वाले राममिलन प्रसाद ने ड्यूक ग्रुप आफ फार्मिंग इंटरनेशनल के निदेशक आदि पर गबन का आरोप लगाया। इस दौरान धर्मांतरण का भी एक मामला आया जिसपर मुख्यमंत्री ने एसएसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया। कुशीनगर के जमुआन गांव से आए चंद्रशेखर सिंह ने मुख्यमंत्री से अपने बड़े भाई बेचुलाल का सऊदी अरब से शव मंगाने की मांग की।
जनता दर्शन के दौरान ज्यादातर मामले जमीन और पुलिस से जुड़े पहुंचे। महराजगंज के पनियरा थाना से बॉकेलाल ने सीएम को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका नाम कटवा कर उनके बड़े पिता ने जमीन पर अपना नाम चढ़वा लिया। कुशीनगर से आए संतोष कुमार दुबे ने आरोप लगाया कि सांस्कृतिक संस्थान के लिए सुरक्षित उनकी जमीन को राजेश्वर सिंह, पवन सिंह, पंकज सिंह, निरंज सिंह ने अपने चक में मिला लिया है। देवरिया के रुद्रपुर से आई प्रियंका सिंह ने क्रय की गई जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। देवरिया, सलेमपुर के ग्राम ठेगल ग्यास से आए जयमल चौहान ने अपनी जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण रोकने को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री जी! पति ने धोखे से कर ली शादी, धर्म बदलने का बना रहा दबाव
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की 25 वर्षीय महिला मीना ने नखास के रहने वाले अमिरूल हक पर आरोप लगाया कि उसने नाम बदलकर तीन साल पहले उससे धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली। बाद में भेद खुला तो उस पर जबरिया धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इसपर वह अलग रहने लगी। मगर अब भी अमिरूल उसे प्रताड़ित करता है, धमकियां देता है। उसने धोखे से की गई कोर्ट मैरिज खत्म करा कर, अमिरूल हक पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री ने एसएसपी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। शाम को ही रामगढ़ताल थाने की पुलिस, मीना को तफ्तीश के लिए थाने बुलाकर कार्रवाई में जुट गई।
धन की कमी से किसी गरीब का इलाज नहीं रुकेगा
मुख्यमंत्री जनता दर्शन में कई फरियादी ऐसे भी पहुंचे जिन्होंने स्वयं या अपनों की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए धन की मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा की किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में नहीं रुकने दिया जाएगा। पीड़ित, अस्पतालों से इस्टीमेट बनाकर लाएं, सभी की मदद की जाएगी।