गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हेलीकॉप्टर से एमपी पॉलिटेक्निक ग्राउंड पर बने हेलीपैड पर पहुंचे। वहां से सीएम योगी कार द्वारा गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, सबसे पहले उन्होंने गुरु गोरखनाथ के समक्ष जाकर शीश नवाया और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उनकी पूजा अर्चना की।
2 of 5
Cm yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला।
कोराना महामारी के बीच अब तक कई बार मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर के दौरे पर आए तो अकेले जाकर गुरु गोरखनाथ का दर्शन व पूजन कर निकल जाते थे। लेकिन आज गुरु पूर्णिमा के दिन वेद पाठी ब्राह्मण व संस्कृत विद्यालय के आचार्य मंत्रोच्चार व शंखनाद करने के लिए मंदिर में खड़े थे।
3 of 5
Cm yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला।
मंत्रोच्चार के बीच योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना की। वहां से निकलकर वह ब्रह्मलीन पीठाधीश्वर की समाधि पर जाकर पूजा अर्चना किए। सीएम योगी ने सबसे पहले ब्रह्मलीन महंत गंभीरनाथ के दरबार में माथा टेका।
4 of 5
Cm yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला।
नाथ पंथ की परंपरा के मुताबिक सिर झुका कर मुट्ठी बांधकर आशीर्वाद लिया उसके बाद महंत दिग्विजय नाथ, महंत नवमी नाथ के बाद अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर जाकर फूल माला चढ़ाए और उनके सामने सर झुका कर आशीर्वाद लिया।
5 of 5
Cm yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान संस्कृत विद्यालय के आचार्य मंत्रोच्चार करते रहे और शंखनाद भी होता रहा मंत्रोच्चार के दौरान मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ जी महाराज के अलावा आचार्य रामानुज, डॉ अरविंद चतुर्वेदी, पुरुषोत्तम चौबे, शुभम रोहित मिश्र आदि उपस्थित रहे।