फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022: मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा भगवा जन सैलाब, 'योगी ही आएंगे' गाने पर नाचे समर्थक

Tue, 01 Mar 2022 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Mar 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath roadshow supporters danced in Gorakhpur
गोरखपुर में रोड शो करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह के बिना ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो टाउन हॉल से शाम करीब 4:45 बजे शुरू हुआ। इस दौरान रोड शो में भगवा जन सैलाब उमड़ पड़ा। टाउन हॉल सहित पूरे रोड शो में पैर रखने के लिए भी जगह नहीं थी। योगी ही आएंगे गाने पर समर्थक नाचते गाते रहे। वहीं वनटांगिया के लोग ढोल नगाड़े पर झूमते रहे और अपनी कलाबाजी दिखाते रहे। भीड़ देख कार्यकर्ता गदगद नजर आए और कहते दिखे कि सब पर भारी गोरखपुर का भगवाधारी।

CM yogi adityanath roadshow supporters danced in Gorakhpur
गोरखपुर में रोड शो करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

दरअसल, पहले इस रोड शो में गृह मंत्री को भी आना था। लेकिन अंत समय में वह नहीं आए। भाजपा के नेता रोड शो की तैयारी एक सप्ताह से कर रहे थे। उनका लक्ष्य था कि इस बार का रोड शो यादगार बनाना है और जन समंदर उमाड़ देना है। ताकि चुनाव में पूरा माहौल बीजेपी के पक्ष में बन जाए जिसका लाभ गोरखपुर बस्ती मंडल के सभी सीटों पर हो। 

 

CM yogi adityanath roadshow supporters danced in Gorakhpur
गोरखपुर में रोड शो करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

राधामोहन व रविकिशन रथ पर रहे साथ

सीएम योगी करीब चार बजे सर्किट हाउस पहुंचे वहां से उनका काफिला टाउन हॉल पहुंचा। गाड़ी से रथ तक पहुंचने में उन्हें 15 मिनट लगे। उन्होंने रोड शो शुरू होने से पहले कहा कि यहां उमड़ी भीड़ बता रही है कि 10 मार्च के बाद अराजक तत्व बिल में चले जाएंगे। भाजपा बहुमत से काफी आगे पहुंच चुकी है। छठवें व सातवें चरण में सिर्फ छक्का लगाना बाकी है। सपा ने केवल कब्रिस्तान बनवाया है व अब कब्रिस्तानों में ही जाकर वोट मांगे। योगी के साथ नगर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल, सांसद रविकिशन, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ता मैं भी हूं भगवाधारी के नारे लगाते रहे। योगी आदित्यनाथ ने रोड शो कर विपक्षी पार्टियों को अपनी ताकत का एहसास करा दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi adityanath roadshow supporters danced in Gorakhpur
गोरखपुर में रोड शो करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

2017 व 2019 से ज्यादा थी भीड़
टाउन हॉल से ही 2017 विधानसभा व 2019 लोकसभा में अमित शाह का रोड शो हुआ था। उस समय लाखों की भीड़ थी। लोगों का कहना था कि दोनों बार से ज्यादा भीड़ इस बार दिखी। लोगों का आकलन है कि करीब चार लाख लोग पूरे रोड शो में शामिल हुए। वहीं योगी को देखने के लिए पूरे रास्ते महिलाएं, पुरुष, बच्चे घरों की छतों पर मौजूद रहे और अपने मुख्यममंत्री का अभिवादन किया, जिसका जवाब सीएम योगी पगड़ी लगाए हाथ हिलाकर किया। रास्ते में सीएम विक्ट्री साइन दिखाते रहे। आज योगी के रोड शो ने हर पार्टी का समीकरण तोड़ दिया है।
 

विज्ञापन
CM yogi adityanath roadshow supporters danced in Gorakhpur
रोड शो करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

इस रूट पर दौड़ा भाजपा का रथ
हर बार की तरह इस बार भी रोड शो टाउन हॉल से शुरू होकर शहर के मुस्लिम आबादी वाले इलाके रेती चौक, नखास, बक्शीपुर, आर्यनगर होते हुए विजय चौक पर पहुंचेगा। इसके लिए तीन घंटे का समय निर्धारित रखा गया है, लेकिन भीड़ देख कर कहा जा सकता है कि पांच घंटे से कम समय नहीं लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed