फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सीएम योगी ने गुरु पूर्णिमा पर महंत अवैद्यनाथ की उतारी आरती, जनता दरबार में सुनी फरियाद

Sat, 24 Jul 2021 02:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Jul 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath performed Guru aarti in Gorakhnath temple and listened problem in janta darbar
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ व ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। वहीं गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योगी ने जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान सीएम ने सैकड़ों लोगों की समस्या सुनी। लोगों को भरोसा दिया कि उनकी समस्या का समाधान होगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि हर मामले का निपटारा सही तरीके से होना चाहिए।

बता दें कि शुक्रवार को जिले में तीन दिवसीय दौरे पर आए सीएम योगी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी ने उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ गोरखपुर खाद कारखाना परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर प्रदेश के पांचवें सैनिक स्कूल की आधारशिला रखी। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। भ्रमण कर मंदिर की साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। मंदिर में हो रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इसके बाद वह गोशाला पहुंचे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
CM Yogi Adityanath performed Guru aarti in Gorakhnath temple and listened problem in janta darbar
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
गोशाला में उन्होंने गायों को चना और गुड़ खिलाया। वहां से निकलकर मुख्यमंत्री हिंदू सेवाश्रम पहुंचे। बारी-बारी से सैकड़ों लोगों से मिले, उनकी समस्याएं सुनीं और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
CM Yogi Adityanath performed Guru aarti in Gorakhnath temple and listened problem in janta darbar
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
शनिवार को जनता दरबार में सबसे अधिक मामले पुलिस से संबंधित ही आए, जिससे सीएम योगी के सामने पुलिस विभाग की लापरवाही सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath performed Guru aarti in Gorakhnath temple and listened problem in janta darbar
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन के दौरान सैकड़ों लोगों की फरियाद सुनी और उन्हें समस्या समाधान का आश्वासन दिया। करीब सवा घंटे चले जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मंदिर स्थित आवास में चले गए और बाकी फरियादियों की समस्या मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह ने सुनी।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath performed Guru aarti in Gorakhnath temple and listened problem in janta darbar
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा पर ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ व महंत अवैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गुरु की परंपरा करीब पांच हजार वर्षों से गुरु पूर्णिमा के रुप में हम सब मनाते आ रहे हैं। पांच हजार वर्ष पूर्व भगवान देवाभ्यास ने भारत की परंपरा को जो एक नई दिशा दी उसकी परिणाम ये पर्व है। व्यास पूर्णिमा की तिथि गुरु पूर्णिमा के रूप में हम सब बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाते आए हैं। अपने गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का शुभ अवसर हमें प्राप्त होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed