फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनता दरबार: मुख्यमंत्री योगी ने सैकड़ों लोगों की सुनी फरियाद, बोले- नहीं होगा अन्याय

Tue, 07 Dec 2021 10:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Dec 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath listened to complaint in Janata Darbar at gorakhnath temple Gorakhpur
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए फरियादियों की भीड़ लगी रही। जनता दरबार में भूमि विवाद और पुलिस से जुड़े मामले अधिक आए। लोगों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और एसएसपी से कहा कि जन सुनवाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इससे लोगों को न्याय मिलेगा। लोगों की समस्याओं का समाधान तुरंत होगा।

सीएम योगी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनी और भरोसा दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। जनता दरबार में सैकड़ों लोगों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की।
CM Yogi Adityanath listened to complaint in Janata Darbar at gorakhnath temple Gorakhpur
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
जनता दरबार में किसी ने समय से कार्रवाई नहीं होने को लेकर प्रार्थनापत्र दिया तो किसी ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। पुलिस के खराब आचरण की भी शिकायत मिली। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने पहुंचने वाली जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने आला अफसरों से थानों में आने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया।
CM Yogi Adityanath listened to complaint in Janata Darbar at gorakhnath temple Gorakhpur
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री मोदी के खाद कारखाने के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की सुबह गुरु गोरखनाथ के दर्शन पूजन के बाद गोशाला गए। गायों को गुड़ व बिस्किट खिलाया। वहां से निकले तो हिंदू सेवाश्रम पहुंचे, जहां जनता दरबार लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath listened to complaint in Janata Darbar at gorakhnath temple Gorakhpur
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
कुर्सियों पर बैठे फरियादी उनका इंतजार कर रहे थे। सीएम ने एक-एक से मुलाकात कर सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसके अलावा सीएम ने गोरखनाथ मंदिर के कार्यालय के पास स्थित कक्ष में भी कार्यकर्ताओं और आम जन की समस्याओं को भी सुना।
 
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath listened to complaint in Janata Darbar at gorakhnath temple Gorakhpur
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
जनता दरबार के दौरान सीएम ने किसी अधिकारी पर नाराजगी तो नहीं जाहिर की पर डीएम, एसएसपी से कहा कि जन सुनवाई से समस्या का समाधान तुरंत हो। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed