Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जनता दरबार में शिकायतों पर भड़के सीएम योगी, बोले- अभी भी गोरखपुर में बचे हैं क्या भू-माफिया?

Thu, 05 Aug 2021 02:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Aug 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
CM yogi Adityanath listen problem in Janta darbar at Gorakhnath mandir Gorakhpur latest photos
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में दौरे के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह नित्य दिनचर्या के बाद गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। सीएम ने लोगों की फरियाद सुनी और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनता दरबार में गोरखपुर सहित अन्य जिलों से करीब 100 से अधिक फरियादी आए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ एक-एक कर फरियादियों के पास गए। सबकी समस्या सुनने के साथ प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया। अधिकारियों से कहा कि गोरखपुर मंडल के शिकायती पत्रों का निस्तारण वह ज्लद करें। इस दौरान भू-माफिया की शिकायत पर सीएम ने सख्त रुख अपनाया तो अधिकारी चुरंत मौके पर दौड़ पड़े।


जनता दरबार में मुख्यमंत्री के पास सबसे अधिक शिकायतें पुलिस और जमीनी विवादों से जुड़ी पहुंची। इस बीच कैंट क्षेत्र के महादेव झारखंडी की एक महिला ने सीएम योगी से कहा कि वहीं का भू-माफिया और उसके सहयोगी तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से उसकी जमीन फर्जी तरीके से बेच दिए और पैसे भी नहीं दे रहा। इतना सुनते ही सीएम अधिकारियों की तरफ मुड़े और बोले कि अभी भी गोरखपुर में भू-माफिया बचे हैं क्या ?
Trending Videos
CM yogi Adityanath listen problem in Janta darbar at Gorakhnath mandir Gorakhpur latest photos
लोगों की फरियाद सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
उनके इस सवाल पर मौजूद अधिकारी चुप हो गए। इस पर मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई करने को कहा। सीएम ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों पर गंभीर हो जाएं। भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए उनसे सख्ती से निपटा जाए।
CM yogi Adityanath listen problem in Janta darbar at Gorakhnath mandir Gorakhpur latest photos
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
सबूतों को हटा पुलिस ने लगा दी फाइनल रिपोर्ट
वहीं, बेनीगंज एकला नंबर 2 गुलरिहा के रहने वाले एक शख्स ने सीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ भू-माफिया दस्तावेज लेखक अधिवक्ता के सहयोग से उनकी करीब 29 लाख की जमीन का फर्जी ढंग से रजिस्ट्री करा लिया। इस मामले में दर्ज मुकदमें में कैंट थाने के विवेचना अधिकारी ने अपने पूर्व विवेचना अधिकारी द्वारा एकत्र साक्ष्यों को दरकिनार कर मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। उसने सीएम योगी से मामले की फिर से विवेचना और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीएम के सामने पहुंचे इस तरह के करीब आधा दर्जन मामलों पर सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi Adityanath listen problem in Janta darbar at Gorakhnath mandir Gorakhpur latest photos
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
इससे पहले मंदिर में मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। सुबह उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और फिर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर का भ्रमण करने के क्रम में मुख्यमंत्री हमेशा की तरह गोशाला गए और करीब आधा घंटा गायों के बीच गुजारा।
विज्ञापन
CM yogi Adityanath listen problem in Janta darbar at Gorakhnath mandir Gorakhpur latest photos
पालतू कुत्ते गुल्लू को बिस्किट खिलाते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान सीएम ने गायों को चना और गुड़ खिलाया। साथ ही मंदिर में सीएम योगी के स्वान कालू के नए साथी गुल्लू को भी सीएम ने दुलारा और उसे बिस्किट खिलाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed