फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, न्याय का दिया भरोसा, देखें तस्वीरें

Wed, 11 Mar 2020 04:29 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Mar 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
CM yogi Adityanath Janta Darbar in Gorakhnath temple at Gorakhpur
लोगों की फरियाद सुनते व गाय को गुड़ खिलाते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगा तो फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को आयोजित जनता दरबार में सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री एक-एक कर लोगों से मिलते रहे। सबकी समस्याएं सुनी तथा हर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद सीएम ने गोशाला में भ्रमण किया।

CM yogi Adityanath Janta Darbar in Gorakhnath temple at Gorakhpur
लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि सोमवार को जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल नहीं हुए थे। डीएम और एसएसपी ने फरियादियों की समस्या को सुनी थी। वहीं बुधवार को खुद सीएम योगी ने लोगों की समस्या को सुना और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।  

CM yogi Adityanath Janta Darbar in Gorakhnath temple at Gorakhpur
जनता दरबार में सीएम योगी का इंतजार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
हर बार की तरह इस बार अधिकतर मामले कानून और जमीन से जुड़े हुए थे। फरियादी अपनी फरियाद लेकर सुबह 4 बजे से ही लाइन में लग गए थे। इसमें बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi Adityanath Janta Darbar in Gorakhnath temple at Gorakhpur
सीएम से फरियाद करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
फरियादियों में कई लोगों की मुलाकात सीएम योगी से नहीं हो पाई इसलिए वे जरुर थोड़े निराश दिखे। हालांकि सभी लोगों के शिकायत पत्र ले लिए गए हैं।
विज्ञापन
CM yogi Adityanath Janta Darbar in Gorakhnath temple at Gorakhpur
गाय को गुड़ खिलाते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सीएम रविवार से ही अपने शहर गोरखपुर में आए हुए हैं। मंगलवार को भगवान नरसिंह की यात्रा में सीएम योगी शामिल नहीं हुए थे। बता दें कि बुधवार को भी सीएम योगी गोरखपुर में रहेंगे और अधिकारियों की समीक्षा करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed