फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, गुरु गोरखनाथ के दर्शन पूजन के बाद अधिकारियों से की मुलाकात

Thu, 03 Dec 2020 07:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Dec 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath Gorakhpur Gorakhnath temple
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की शाम पांच बजे के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद अपने गुरु देव ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर जाकर फूल माला चढ़ाया। उनकी प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया तथा लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की।

CM yogi adityanath Gorakhpur Gorakhnath temple
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

दर्शन पूजन के बाद योगी आदित्य नाथ सोफा कक्ष में आकर बैठ गए। इस बीच वहां पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की। कमिश्नर, डीएम के अलावा जीडीए वीसी तथा नगर आयुक्त भी मौके पर मौजूद थे। थोड़ी देर तक अधिकारियों से वार्ता के बाद ऊपर अपने कक्ष में चले गए।
 

CM yogi adityanath Gorakhpur Gorakhnath temple
सीएम योगी आदित्यनाथ व सीडीएस बिपिन रावत।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का संस्थापक दिवस समारोह शुक्रवार से शुरू होगा। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी रहेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi adityanath Gorakhpur Gorakhnath temple
सीएम योगी आदित्यनाथ व उद्योग भवन। - फोटो : अमर उजाला।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गीडा के सेक्टर-13 में बनाए गए उद्योग भवन का लोकार्पण करेंगे। गीडा के उद्यमियों के आर्थिक सहयोग से इस भवन का निर्माण किया गया है। इसके निर्माण में तकरीबन एक करोड़ रुपये की लागत आई है। भवन के निर्माण में करीब 95 फीसदी ऐसी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है जिनका उत्पादन गीडा की फैक्ट्रियों में किया गया है।

 

विज्ञापन
CM yogi adityanath Gorakhpur Gorakhnath temple
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

गीडा में पिपरौली रोड पर सेक्टर-13 में उद्योग भवन बनकर तैयार है। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष आरएन सिंह का कहना है कि उद्योग भवन के लिए 10 हजार वर्ग फीट जमीन एक दशक पहले तत्कालीन कमिश्नर पीके मोहंती ने मुफ्त में मुहैया कराई थी। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के महासचिव प्रवीण मोदी ने बताया कि उद्योग भवन के हॉल में एक साथ 150 लोग बैठ सकते हैं। कान्फ्रेंस हॉल में 50 लोग बैठ सकेंगे। इंटरनेट, वाईफाई सुविधाओं से लैस भवन में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed