फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी ने गोरखपुर को दिया यूपी का तीसरा चिड़ियाघर, तस्वीरों में देखें जल्द होगा लोकार्पण

Fri, 20 Mar 2020 02:04 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Mar 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi adityanath gave third zoo to Gorakhpur see latest photos
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।

गोरक्षपीठाधीवश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने बतौर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीन साल का कार्यकाल बृहस्पतिवार को पूरा कर लिया। इन तीन सालों में चिड़ियाघर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही लोकार्पण होगा। यह आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस और यूपी का तीसरा सबसे बड़ा चिड़ियाघर होगा।

CM Yogi adityanath gave third zoo to Gorakhpur see latest photos
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला

बाड़े बनकर तैयार
चिड़ियाघर के बाड़े बनकर तैयार हो गए हैं। जानवरों को लाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तीन साल में चिड़ियाघर निर्माण के काम में तेजी आई और चिड़ियाघर गोरखपुर के लिए मुमकिन हो सका। सहारा स्टेट के पास 121 एकड़ में चिड़ियाघर निर्माण किया जा रहा है। इसमें 200 से अधिक पशु-पक्षी रखे जाएंगे। परिसर में ही 34 एकड़ का वेटलैंड एरिया भी बनाया गया है।

CM Yogi adityanath gave third zoo to Gorakhpur see latest photos
प्रतीकात्मक तस्वीर
होगा जंगल का एहसास
चिड़ियाघर में बब्बर शेर भी लाया जाएगा। इन्हें गुजरात से लाकर इटावा लायन सफारी में रख दिया गया है। दो गैंडे, दो भेड़िया लाने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। चिड़ियाघर के अंदर 41 फीसदी हिस्से को वन क्षेत्र के रुप में विकसित किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इतने बड़े इलाके में वन क्षेत्र बनाने के पीछे मंशा है कि जानवर एक-दूसरे के आमने-सामने न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi adityanath gave third zoo to Gorakhpur see latest photos
- फोटो : अमर उजाला।

इतने बड़े वेटलैंड का पहला चिड़ियाघर
गोरखपुर चिड़ियाघर प्रदेश का तीसरा बड़ा चिड़ियाघर है। लेकिन इसके अंदर पक्षी विहार के लिए बनाया गया वेटलैंड एरिया वाला प्रदेश का पहला चिड़ियाघर है। पक्षियों के ठहराव के लिए इसके बीच में 7 माउंट (टापू) बनाए गए हैं।

विज्ञापन
CM Yogi adityanath gave third zoo to Gorakhpur see latest photos
टॉय ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

ट्वॉय ट्रेन, गोल्फ कार्ट में बैठकर ले आनंद
चिड़ियाघर में घूमने के लिए गोल्फ कार्ट और ट्वॉय ट्रेन बेहद मददगार साबित हो सकती है। रबर टायर से बनी दो ट्वॉय ट्रेनें चलाई जाएंगी। एक ट्रेन में 20 सवारियों को बैठाने की व्यवस्था है। इसके अलावा दो गोल्फ कार्ट भी चलाए जाएंगे। एक गोल्फ कार्ट में 10 लोग बैठ सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed