गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के पहले सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की।
2 of 5
Cm yogi Adityanath
- फोटो : आनंद चौधरी
सोमवार को तड़के स्नान-ध्यान के बाद वह मठ से निकले। गुरु गोरखनाथ एवं अखण्ड ज्योति का पूजन कर दर्शन किया। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर के परिसर में भ्रमण के बाद उन्होंने मानसरोवर मंदिर जाकर भगवान शिव को जल चढ़ाया।
3 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : आनंद चौधरी
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के पास स्थापित शक्ति पीठ में भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मंदिर के परम्परागत पुजारी एवं संस्कृत विद्यालय के आचार्य सहित 11 वेदपाठी ब्राह्मण इस अनुष्ठान में शामिल थे।
4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : आनंद चौधरी
मंत्रोच्चार के बीच एक घंटे तक चले रुद्राभिषेक कार्यक्रम में मंदिर के खास लोग शामिल शामिल थे। रुद्राभिषेक के दौरान दूध तथा कई प्रकार के फलों के रस से अनुष्ठान को संपन्न कराया गया। अनुष्ठान के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
5 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : आनंद चौधरी
बता दें कि मुख्यमंत्री रविवार सुबह गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। यहां आने के बाद उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। दोपहर को सीएम योगी लखनऊ वापस लौट जाएंगे।