फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: गोरखनाथ मंदिर में जन्में श्रीकृष्ण, गोरक्षपीठाधीश्वर सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना

Wed, 12 Aug 2020 08:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Aug 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath Celebrate krishna Janmashtami in Gorakhnath temple Gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री ने बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर श्रीनाथ जी के मंदिर के गर्भगृह में जन्माष्टमी की परंपरागत पूजा की और मध्य रात्रि को भगवान श्रीकृष्ण का प्रतीकात्मक जन्म कराया। फिर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर आरती की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाल कृष्ण को झूला-झुलाया। इस बीच सोहर की गूंज से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।

CM yogi adityanath Celebrate krishna Janmashtami in Gorakhnath temple Gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
पूजा के लिए मुख्यमंत्री 11:30 बजे अपने आवास से निकले और सीधे श्रीनाथ जी के मंदिर पहुंचे। वहां लोक गायक राकेश श्रीवास्तव पहले से भजनों की धुन छेड़े हुए थे। मुख्यमंत्री सीधे गर्भगृह में गए। उनके पहुंचने के बाद गर्भगृह का कपाट बंद हो गया। 
CM yogi adityanath Celebrate krishna Janmashtami in Gorakhnath temple Gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
वहां पहले से तैयार मंदिर के मुख्य पुरोहित रामानुज त्रिपाठी वैदिक ने अपने वेदपाठी सहयोगियों के साथ पूजा-अर्चना शुरू की। यह सिलसिला तबतक चला, जबतक कन्हैया के जन्म का समय नहीं हो गया। आधी रात यानी ठीक 12 बजे पूरे विधि-विधान से गोरक्षपीठाधीश्वर ने कन्हैया का जन्म कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi adityanath Celebrate krishna Janmashtami in Gorakhnath temple Gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
जन्म के बाद गर्भगृह का कपाट खुला और पीठाधीश्वर अपनी गोद में बाल कन्हैया को लेकर निकले। फिर तो पूरा परिसर जय कन्हैया लाल की, मदन गोपाल की के जयकारे से गूंज उठा। उधर जन्म के बाद से लोक गायक के सोहर गायन से माहौल पूरी तरह से मांगलिक हो उठा। 
विज्ञापन
CM yogi adityanath Celebrate krishna Janmashtami in Gorakhnath temple Gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
करीब आधे घंटे तक मंदिर का माहौल पूरी तरह उत्सवी रहा। धनिया, मेवा, चीनी से बने जन्माष्टमी के विशेष प्रसाद वितरण के बाद आयोजन का समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ। सीमित लोग ही कार्यक्रम में शामिल हो सके।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed