{"_id":"5e131dfe8ebc3e87c430c3b1","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-must-doing-this-five-work-at-every-gorakhpur-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर आते ही ये पांच काम जरूर करते हैं CM योगी, देखते ही दौड़ी आती हैं 'गौरी-गायत्री'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर आते ही ये पांच काम जरूर करते हैं CM योगी, देखते ही दौड़ी आती हैं 'गौरी-गायत्री'
Sat, 01 Feb 2020 10:16 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइफस्टाइल
- फोटो : cm yogi adityanath
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइफस्टाइल को तो आमतौर पर सभी जानते हैं लेकिन उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें आप नहीं जानते होंगे। योगी को कुछ चीजों से इतना लगाव है कि गोरखपुर पहुंचते ही वह अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भी इनके लिए वक्त निकाल ही लेते हैं, फिर चाहे वह गंगा या गायत्री हों, अंगद-हनुमान हों या फिर कालू हों।
योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर निवासी एक शुभचिंतक व उन्हें बेहद करीब से जानने वाले एक सज्जन बताते हैं कि 'सादा जीवन उच्च विचार' पर ही योगी जी की दिनचर्या टिकी है। ईमानदारी ही उनकी पूंजी है। वे भ्रष्ट व्यक्ति को पसंद नहीं करते फिर चाहे वह कितना ही सगा क्यों न हो। तेज-तर्रार से दिखने वाले योगी स्वभाव से बेहद विनम्र और संवेदनशील भी हैं।
बच्ची से दुलार करते जनता दरबार में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
योगी जी को बच्चों से बहुत प्रेम है। वे कहीं भी जाएं और उन्हें कोई बच्चा मिल जाए तो बिना पुचकारे वह नहीं रह पाते। ये भी पता चला कि अगर योगी जी कहीं बच्चों के लिए ही खास किसी गांव में गए तो टॉफी जरूर लेकर जाते हैं। गोरखनाथ मंदिर में भी टॉफियां रखी रहती हैं। जब भी योगी जी यहां आते हैं, तो मंदिर आए बच्चों को टॉफी जरूर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखपुर आते हैं तो सुबह जनता दरबार में जरूर हाजिरी देते हैं। बीते दिन भी उन्होंने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को उन्हें हल करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएम योगी को गौ सेवा बहुत प्रिय है। गोरखपुर में इनकी गोशाला है, जहां देसी नस्ल की 500 गायें हैं। सभी के नाम रखे गए हैं।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
योगी जी जैसे ही यहां पहुंचकर गायों के नाम गंगा, गायत्री, गौरी, सरस्वती, राधा, छोटी आदि लेकर पुकारते हैं, सभी उन्हें आकर घेर लेती हैं।गौशाला में कई सांड भी हैं। इनमें से नंदू और शंभू योगी जी को बहुत प्रिय हैं। वे भी नाम लेते ही पहुंच जाते हैं। सीएम योगी के पास एक पालतू कुत्ता भी है, जिसका नाम कालू है। गोरखपुर पहुंचते ही वह इनकी गोद में आकर बैठ जाता है।