{"_id":"61877cd3a3dd0b6ac850ce91","slug":"chhath-puja-2021-gathering-of-buyers-at-shops-started-making-markets-look-brighter-for-chhath-puja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2021: छठ पूजा के लिए बाजार में दिखने लगी चहल-पहल, फल के साथ शृंगार और साड़ियों की खरीदारी में जुटीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja 2021: छठ पूजा के लिए बाजार में दिखने लगी चहल-पहल, फल के साथ शृंगार और साड़ियों की खरीदारी में जुटीं महिलाएं
Sun, 07 Nov 2021 01:03 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2021
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली व गोवर्धन पूजा के बाद चार दिवसीय छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने से बाजारों में रौनक दिखने लगी है। गोरखपुर शहर से लेकर गांवों तक घाटों व पोखरों की साफ-सफाई होने लगी है। दउरी बनाने वाले युद्ध स्तर पर जुटे हैं। व्यापारी विभिन्न प्रकार के फलों को मांगा रहे हैं।
Chhath Puja 2021
- फोटो : अमर उजाला।
शहर की सभी छोटी-बड़ी साड़ियों की दुकान पर महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। पर्व में साड़ी का अलग महत्व है। छठी मैया को अर्पण करने के साथ पूजा करने वाली महिला नई साड़ी में पूजा करती है। भक्त छठी मैया की पूजा नये वस्त्र में करते हैं। साथ ही इस समय चूड़ी, बिंदी सहित महिलाओं की साज-सज्जा से संबंधित दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।
Chhath Puja 2021
- फोटो : अमर उजाला
फलमंडी में दिखने लगी भीड़
महेवा फलमंडी में व्यापारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। फलमंडी में कुछ खास प्रकार के फलों की किस्में दिखनी शुरू हो गई हैं। व्यापारी राजन ने बताया कि इस बार मंडी में शारदा फल, अनंतपुर आंध्र प्रदेश से आया है। इसकी पैदावार भी सिर्फ आंध्र प्रदेश में होती है। कच्चा अदरक (120 रुपये किलो) भी बाहर से आया है। फैजाबाद से लाया गया कईथा नाम का फल मंडी में 400 से 500 रुपये प्रति सैकड़ा बिक रहा है। फैजाबाद और बस्ती के हरैया से कुछ फल, कच्चा बादाम, देसी बादाम, अंबार, गूलर, कच्ची सुपारी, इमली बाजार में लाकर बेचे जा रहे हैं।

जयंती त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला।
जगन्नाथपुर की जयंती त्रिपाठी ने कहा कि 35 वर्षों से छठ व्रत कर रही हूं। छठी माता से मांगी मन्नत पूरी हो गई। छठ पूजा में बेटे, भतीजे बाहर से घर आ जाते हैं। परिवार की बहुओं के साथ मिलकर मां की पूजा-अर्चना करती हूं।
विज्ञापन
सुप्रिया श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला।
अलहदादपुर की सुप्रिया श्रीवास्तव ने कहा कि छठी मैया का व्रत प्रतिवर्ष विधि-विधान से करती हूं। दीपोत्सव के बाद बाजार खुल गया है। छठ त्योहार के बाजार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। खरीदारी भी लगभग पूरी हो चुकी है।