फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2021: चंद्रग्रहण के बीच लाल रंग की रोशनी बिखेरेगा चंद्रमा, सुपर ब्लड मून का भी कर सकेंगे दीदार

Wed, 26 May 2021 10:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 May 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2021 Moon will illuminate red color among lunar eclipse see super blood moon
चंद्रग्रहण। - फोटो : अमर उजाला।
खगोलविज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए बुधवार यानी आज का दिन यादगार होने वाला है। जब उन्हें शाम को उपच्छाया चंद्रगहण के बीच चंद्रमा को लाल रंग की रोशनी बिखेरते हुए नजर आएगा। गोरखपुर में उपच्छाया चंद्रग्रहण की शुरुआत दोपहर 2:17 मिनट से शुरू होकर 7:19 मिनट तक रहेगी। इसी दौरान सुपर ब्लड मून की घटना को शाम 6:49 मिनट पर 35 मिनट तक इसे देखा जा सकेगा। हालांकि, भारत से सुपर मून आंशिक रूप से नजर आएगा।

वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमरपाल सिंह ने बताया कि अमेरिका, आस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों से पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। भारत में उपच्छाया चंद्रग्रहण नजर आएगा। जहां धरती की उपछाया हल्की की चंद्रमा पर पड़ती है। पिछला सुपर ब्लड मून और चंद्रग्रहण की घटना 21 जनवरी 2019 को घटित हुई थी। अगली बार इसे 16 मई 2022 को देखा जा सकेगा।
Chandra Grahan 2021 Moon will illuminate red color among lunar eclipse see super blood moon
चंद्रग्रहण। - फोटो : अमर उजाला।
खगोलविद ने बताया कि चंद्रग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया की वजह से धरती से चांद काला दिखाई देता है। चंद्रग्रहण के दौरान कुछ सेकेंड के लिए चांद पूरी तरह लाल भी दिखाई देगा। यह स्थिति तब आती है, जब सूर्य की रोशनी छितराकर चांद तक पहुंचती है। 

Chandra Grahan 2021 Moon will illuminate red color among lunar eclipse see super blood moon
चंद्रग्रहण। - फोटो : अमर उजाला।
परावर्तन के नियम के अनुसार हमें कोई भी वस्तु उस रंग की दिखती है, जिससे प्रकाश की किरणें टकरा कर हमारी आंखों तक पहुंचती है। चूंकि सबसे लंबी तरंग दैर्ध्य (वेवलेंथ) लाल रंग की होती है और सूर्य से सबसे पहले वो ही चांद तक पहुंचती है, जिससे चंद्रमा लाल दिखता है। इसे ही ब्लड मून कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2021 Moon will illuminate red color among lunar eclipse see super blood moon
चंद्रग्रहण। - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान चंद्रमा तकरीबन 30 फीसदी अधिक चमकीला नजर आता है और अपने सामान्य आकार से लगभग 14 प्रतिशत बड़ा दिखाई देता है। परंतु वास्तव में चंद्रमा का आकार बड़ा नहीं होता है, बल्कि पृथ्वी से इसकी निकटता के कारण ऐसा प्रतीत होता है, क्योंकि इस घटना में चंद्रमा और पृथ्वी की दूरी सबसे कम हो जाती है।
विज्ञापन
Chandra Grahan 2021 Moon will illuminate red color among lunar eclipse see super blood moon
पंडित बृजेश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
ग्रहण में गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान
पंडित बृजेश पांडेय अनुसार, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान चाकू और कैंची का प्रयोग नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की घटना को देखने से भी बचना चाहिए। हो सके तो ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें। अगर आप ग्रहण देखती हैं तो गर्भ में पल रहे बच्चे को शारीरिक या मानसिक परेशानियां हो सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed