कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। हर केंद्र पर केंद्र सरकार तीसरी निगाह से निगरानी करेगी। वैक्सीन के लिए गोरखपुर जिले में अब तक 40 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर जिनको वैक्सीन लगाया जाएगा, उनकी वीडियोग्रॉफी कराई जाएगी। इसके बाद उस वीडियो को कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इन वीडियो को केंद्र सरकार की स्वास्थ्य विभाग की टीम देखेगी।
कोरोना टीकाकरण को लेकर हर सेंटर पर रहेगी केंद्र सरकार की तीसरी निगाह, कराई जाएगी वीडियोग्रॉफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना वैक्सीन की तैयारियों के बीच कई तरह की गाइडलाइंस आ रहे हैं। दो दिन पहले ही टीकाकरण से बचाव को लेकर सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी समेत जिले के कई अधिकारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। इसके बाद से स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू हो गया है।
इस बीच अब केंद्र सरकार हर वैक्सीन सेंटर की निगरानी का फैसला लिया गया है। यही वजह है कि सभी केंद्रों पर सीसीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से केंद्र सरकार सीधे निगरानी करेगी। जिनको वैक्सीन लगाया जाएगा, उनका वीडियो भी बनाया जाएगा, जिसे कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा उन स्वास्थ्य कर्मियों के नाम, पते, परिवार के सदस्योंं की संख्या सहित अन्य जानकारियां भी पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
सीएचसी और पीएचसी से मांगी गई सूची
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने जिले के 18 सीएचसी, 13 ब्लॉक पीएचसी से पांच-पांच ऐसे कर्मियों की सूची मांगी है, जो वैक्सीनेटर के लिए सक्षम हो। इनमें फॉर्मासिस्ट, एएनएम भी शामिल हैं। इनमें 11 सीएचसी ने 55 कर्मियों की सूची भेज भी दी है। इसके अलावा अर्बन पीएचसी से भी दो-दो स्वास्थ्य कर्मियों की सूची मांगी गई है।
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने वैक्सीनेशन की मदद के लिए जिले के सभी फॉर्मेसी और नर्सिंग कॉलेजों को पत्र लिखकर ऐसे छात्रों की सूची मांगी है, जो वैक्सीनेशन करने में सक्षम हो। बता दें कि जिले में वैक्सीनेशन के लिए 1400 स्वास्थ्य कर्मियों की जरूरत है। संख्या अधिक होने की वजह से विभाग फार्मेसी और नर्सिंग कॉलेज के छात्रों की मांग की है।