फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur News: गोलघर में अंग्रेजों वाला बरामदा झलका, अगले दिन फिर कब्जा; तस्वीरों में देखें एक झलक

Thu, 14 Dec 2023 01:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Dec 2023 01:04 PM IST
विज्ञापन
British verandah visible in Golghar captured again next day
गोलघर का बरामदा खाली कराया गया था लेकिन फिर कब्जा हो गया। - फोटो : अमर उजाला।

गोलघर में गणेश तिराहा से लेकर इंदिरा बाल बिहार तक पुलिस ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाया, लेकिन बुधवार को हालात फिर जस के तस हो गए। गोलघर में दुकानों के सामने से खाली कराए गए बरामदे भी बेचे जाने वाले सामान से भर गए। ऐसे में सड़क पर पुराना वाला ही नजारा देखने को मिला। दुकानों के सामने स्थायी निर्माण को नगर निगम ने तोड़ दिया था, जिस वजह से अब लोगों ने दुकान के सामान को बाहर कर कब्जा जमा लिया है। अब पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर फिर से अभियान चलाने की बात कही है।



British verandah visible in Golghar captured again next day
गोलघर का बरामदा खाली कराया गया था लेकिन फिर कब्जा हो गया। - फोटो : अमर उजाला।

शहर के बाजारों में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। पुलिस एक-एक कर सड़क से अतिक्रमण हटा रही है, इसका असर रेलवे स्टेशन, रेती रोड पर देखने को भी मिल रहा है। लेकिन बुधवार की दोपहर दो बजे के करीब गोलघर में बरामदे का हाल देखने के बाद कोई बदलाव नजर नहीं आएगा।

इसे भी पढ़ें: शादी-विवाह पर लगा विराम...अब अगले महीने बैंड-बाजा-बरात
 

British verandah visible in Golghar captured again next day
गोलघर का बरामदा खाली कराया गया था लेकिन फिर कब्जा हो गया। - फोटो : अमर उजाला।

मंगलवार को साफ हुआ बरामदा फिर से दुकानदारों के कब्जे में आ गया। यह हाल तब है जब स्थायी निर्माण को तोड़ा भी गया और नगर निगम की टीम ने लाख रुपये से ज्यादा का अलग-अलग दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया था। यहां पर बुधवार को भी वाहन पार्किंग में नजर नहीं आए। इसे लेकर अब फिर से अभियान चलाने का फैसला लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: स्मैक की धंधेबाज मंजू और बेटे-बेटी के वाहन भी जब्त, पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
British verandah visible in Golghar captured again next day
बैंक रोड के किनारे कब्जा। - फोटो : अमर उजाला।

बैंक रोड : यहां पर भी पोल की आड़ में कब्जा ने रोकी है रफ्तार
बैंक रोड से विजय चौक जाने वाले रास्ते पर जाम कब लग जाए, यह कोई नहीं जानता। बुधवार की दोपहर एक बजे के करीब रोड के एक साइड पर सड़क पर ही दुकान की वजह से 10 फीट सड़क पर कब्जा रहता है। यह सीएम के आगमन पर हटता है और फिर बस जाता है। वहीं, दूसरे साइड पर सड़क किनारे से चार फीट आगे पर बिजली का खंभा लगा है। इसकी आड़ में वह पार्किंग बन गया है। यहां पर पार्किंग होने की वजह से इस साइड पर ही कब्जा है। दोनों साइड से अगर अवैध कब्जा हट जाए तो जाम से राहत मिल जाएगा। वह भी चौराहे की शुरुआत होती ही यह कब्जा है।
 
इसे भी पढ़ें: फर्जी अंकपत्र पर नौकरी कर रही अध्यापिका बर्खास्त, एसटीएफ की जांच में हुआ था मामले का खुलासा
 

विज्ञापन
British verandah visible in Golghar captured again next day
बक्शीपुर में सड़क के किनारे कब्जा। - फोटो : अमर उजाला।
बक्शीपुर : बिजली के खंभे की आड़ में दोनों ओर 10 फीट कब्जा कर बन गई पार्किंग
बक्शीपुर में भी रोजाना लोगों को जाम से रूबरू होना पड़ता है। इसकी वजह भी कब्जा ही है। बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब दुकानों के आगे कब्जा था, तो पांच फीट बढ़कर लगे बिजली के खंभे को लोगों ने पार्किंग बना दिया था। दुकान के सामने ही यहां पर लोग गाड़ियों को खड़ी करते हैं जिससे जाम लग जाता है। रोड के दोनों साइड में ही यही नजारा बक्शीपुर चौराहे तक का है। जबकि, यहां पर छोटे से लेकर बड़े बच्चे तक किताब और कॉपी लेने को आते हैं। उन्हें भी रोजाना की तरह बुधवार को जाम में परेशान होना पड़ा। इस रोड पर से भी जाम हट जाए तो रास्ता आसान हो सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed