फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Smack businessman Manju and son and daughter's two cars, four bikes seized

Gorakhpur News: स्मैक की धंधेबाज मंजू और बेटे-बेटी के वाहन भी जब्त, पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 14 Dec 2023 12:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 14 Dec 2023 12:15 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि नशे के धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने मंजू और उसके घरवालों की अवैध कमाई से अर्जित 27 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया था। इसी बीच एक युवक को 49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया तो उसने पूछताछ में मंजू और सुधीर का नाम बताया।

विज्ञापन
Smack businessman Manju and son and daughter's two cars, four bikes seized
पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 युवाओं को नशाखोरी के गर्त में धकेलने वाली स्मैक की धंधेबाज मंजू निषाद, बेटे सुनील निषाद और बेटी माला की अवैध कमाई से खरीदी गई दो लग्जरी कार और चार बाइक को पुलिस ने बुधवार को जब्त कर लिया। इसके पहले 18 नवंबर को प्रशासन की टीम की मौजूदगी में पुलिस ने तीनों की 27 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया था। गैंगस्टर एक्ट में डीएम के आदेश पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


नशे के इस काले धंधे की ओर पुलिस ने जब भी ध्यान दिया तो जेहन में उगाही ही रही, लेकिन पहली बार एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई के आने के साथ ही पहली बड़ी कार्रवाई की गई थी। उन्होंने ऑपरेशन अमरूतानी चलाया तो धंधेबाजाें में हड़कंप मच गया। इस धंधे में कभी बड़ा नाम पंडिताइन की 13.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कराने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 16 से खरमास की शुरुआत: शादी-विवाह पर लगा विराम...अब अगले महीने बैंड-बाजा-बरात
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने दूसरे धंधेबाजाें की कुंडली तैयार कर ली। धंधे को जड़ से खत्म करने के लिए अमरूद मंडी नाम से एक नई पुलिस चौकी खोली गई। फिर पुलिस वालों पर भी नजर रखने के लिए एसपी सिटी ने अपने मुखबिरों को सक्रिय किया। इतनी मशक्कत के बाद पूरा धंधा सामने आया और आरोपी जेल भेजे गए।

गैंगस्टर के तहत उनकी संपत्तियों को जब्त किया गया। बीते दिनों जमीन, मकान को जब्त करने के बाद पुलिस को दो कार और चार बाइक की जानकारी मिली थी, जिसे जब्त किया गया।

इसे भी पढ़ें: लोकल आवक से 'पीला' पड़ा टमाटर, अदरक के भाव बढ़े

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि नशे के धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने मंजू और उसके घरवालों की अवैध कमाई से अर्जित 27 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया था। इसी बीच एक युवक को 49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया तो उसने पूछताछ में मंजू और सुधीर का नाम बताया। इस केस में उनका नाम बढ़ाकर वांछित कर पुलिस ने जांच शुरू की तो कार और बाइक के बारे में जानकारी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed