फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफलता: बीआरडी में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों की लौटने लगी रोशनी, ऑपरेशन के 24 घंटे बाद दिखने लगा असर

Fri, 28 May 2021 02:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 May 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
BRD Medical College doctors got success in treating black fungus patients
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को सफलता मिली है। दोनों मरीजों की आंखों की रोशनी अब लौटने लगी है। उन्हें हल्का-हल्का अब दिखने लगा है। दोनों मरीजों का ऑपरेशन बुधवार को हुआ था। इस मौके पर डॉक्टरों की टीम ने सिर्फ फंगस को निकाला था। इससे उनकी आंखें बच गई थी।


जानकारी के मुताबिक महाराजगंज के 62 वर्षीय होम्योपैथिक चिकित्सक मेडिकल कॉलेज के पोस्ट कोविड वार्ड में 21 मई को भर्ती हुए थे। वह शुगर के मरीज हैं। ब्लैक फंगस की शुरुआत उनकी नाक से हुई थी। इसके बाद वह बायीं आंख तक पहुंच गई थी। इसी तरह से महाराजगंज के सिसवा की रहने वाली 55 वर्षीय महिला का भी डॉक्टरों ने छोटे चीरे के जरिए ऑपरेशन किया था। महिला का एक चक्र ऑपरेशन महाराजगंज के निजी अस्पताल में हो चुका था। 
BRD Medical College doctors got success in treating black fungus patients
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
बीआरडी में डॉक्टरों ने होम्योपैथिक डॉक्टर व महिला की आंखों की धमनियों से फंगस को निकालते हुए आंख के पिछले हिस्से में एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन और एंटीफंगल दवाएं लगाई। यह बेहद अहम था। माना जा रहा था कि आंखें निकलनी पड़ेगी। लेकिन ऑपरेशन सफल रहा। इसकी वजह से आंखें निकालनी नहीं पड़ी।
BRD Medical College doctors got success in treating black fungus patients
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
मरीजों की लौटने लगी है रोशनी  
ब्लैक फंगस के कारण दोनों मरीजों की आंखें सूज गई थी। उनकी बाई आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई थी। उन्हें उन आंखों से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
BRD Medical College doctors got success in treating black fungus patients
ब्लैक फंगस का ऑपरेशन करते चिकित्सक। - फोटो : prayagraj
ऑपरेशन के 24 घंटे बाद दोनों मरीजों ने बताया कि उनकी आंखों की रोशनी थोड़ी-थोड़ी लौटने लगी है। सूजन कम हो गई है। आंखों से दिखना शुरू हो गया है। हालांकि उन्हें अभी धुंधला ही दिखाई दे रहा है।
 
विज्ञापन
BRD Medical College doctors got success in treating black fungus patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
पोस्ट कोविड नोडल अधिकारी डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि ब्लैक फंगस से पीड़ित दोनों मरीजों की आंखों में काफी सुधार हो गया है। सफल ऑपरेशन करते हुए आंखों को बचा लिया गया है। अब कुछ हद तक उन्हें दिखाई देने लगा है। जल्द ही कुछ और मरीजों का ऑपरेशन होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed