गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर और पार्षद प्रत्याशी रहे राजकुमार चौहान (55) की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले गोली मारी फिर चाकुओं से गोदकर प्रॉपर्टी डीलर को मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके पर ही रुके रहे और तब तक नहीं गए जब तक प्रॉपर्टी डीलर की मौत नहीं हो गई।
वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोरखपुर-सोनौली मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया। प्राॅपर्टी डीलर की पत्नी सुशीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
2 of 17
भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर रात पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि नामजद सात आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पत्नी के अनुसार, पुरानी दुश्मनी के चलते हत्या की गई है। पुलिस प्रॉपर्टी विवाद और व्यक्तिगत रंजिश सहित अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।
3 of 17
रोती बिलखती पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। परिजनों के अनुसार, राजकुमार चौहान प्रॉपर्टी डीलर के साथ स्थानीय राजनीति में भी सक्रिय थे। वह 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। परिवार में पत्नी सुशीला के अलावा तीन बच्चे सोनम, प्रियंका, युवराज और बुजुर्ग पिता जंगीलाल हैं।
4 of 17
भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता जंगीलाल ने बताया कि राजकुमार रोजाना की तरह सुबह पांच बजे घर से टहलने निकले थे। करीब आधे घंटे बाद उनकी हत्या की खबर मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार हमलावर पैदल पहुंचे और पीछे से घेरकर पहले गोली चलाई फिर सिर, सीने और चेहरे पर चाकू से 12-13 बार वार किए। हमले के दौरान वह जान बचाकर भागे लेकिन हमलावरों ने उन्हें दौड़ाकर करीब 100 मीटर दूर पकड़ लिया और दोबारा हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए।
5 of 17
जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर खून के निशान और उनके जूते बरामद हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि हमलावर वाहन कुछ दूरी पर खड़ा कर पैदल पहुंचे थे।