{"_id":"69ba70b8e26f08cc7b03d5cc","slug":"bjp-leader-rajkumar-chauhan-facebook-post-viral-before-murdered-in-gorakhpur-2026-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में भाजपा नेता की हत्या: फेसबुक पर लिखा था 'दिल मजबूत है'; अगले ही दिन हो गया कत्ल; बड़े नेता के थे करीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भाजपा नेता की हत्या: फेसबुक पर लिखा था 'दिल मजबूत है'; अगले ही दिन हो गया कत्ल; बड़े नेता के थे करीबी
Wed, 18 Mar 2026 03:28 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 18 Mar 2026 03:28 PM IST
सार
गोरखपुर चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में मंगलवार तड़के हुई प्रॉपर्टी डीलर और वार्ड नंबर 14 से पार्षद प्रत्याशी रहे राजकुमार चौहान (55) की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। सुबह की सामान्य दिनचर्या के बीच निकले राजकुमार की जिंदगी महज 30 मिनट में खत्म हो गई।
विज्ञापन
राजकुमार चौहान
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र के बरगदवां में राजकुमार चौहान (55) की निर्मम हत्या के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। वारदात हत्या से महज 18 घंटे पहले राजकुमार चौहान ने फेसबुक पर लिखा था कि “अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं।” यह पोस्ट अब लोगों को झकझोर रही है। हमलावरों ने उनकी छाती और सिर में ताबड़तोड़ कई वार कर मौत के घाट उतार दिया।
राज्यसभा सांसद डॉ आरएमडी अग्रवाल के साथ मृतक राजकुमार चौहान की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जातीय एकता पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आपके साथ जो भी लोग हैं, वही अपने हैं। यही नहीं पांच दिन पहले उन्होंने राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल के साथ रील पोस्ट की थी। उससे पहले कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ भी नजर आए थे। यह साफ संकेत था कि वह तेजी से सियासी जमीन तैयार कर रहे थे।
भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमारे नेता को मार दिया....
वारदात के बाद गांव के युवाओं में गुस्सा साफ दिखा। गांव के रहने वाले दिनेश ने रोते हुए बोला कि भईया को गोली मार दिए… वो हमारे नेता थे, 2027 में चुनाव लड़ने वाले थे। हत्या के बाद ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। कातिलों को फांसी दो और इंसाफ चाहिए जैसे नारे गूंजते रहे। लोगों का आरोप है कि इलाके में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाई जा रही। फिलहाल घर के आसपास व घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा।

रोते बिलखती परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी का दर्द- “अब हम कैसे जिएंगे”
पत्नी सुशीला चौहान का रो-रोकर बुरा हाल है। वह सड़क पर बैठकर फफक पड़ीं। वह रोते हुए कह रहीं थीं कि अब हम कैसे रहेंगे, मेरे बच्चों का क्या होगा? परिजनों का गुस्सा भी खुलकर सामने आया। उन्होंने सरकार से चार करोड़ रुपये मुआवजा, बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था, सरकारी नौकरी और आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। साथ ही आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठी।

भाजपा नेता की हत्या प्रकरण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
30 मिनट में खत्म हुई जिंदगी, खून से सनीं झाड़ियों के बीच मिला शव
गोरखपुर चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में मंगलवार तड़के हुई प्रॉपर्टी डीलर और वार्ड नंबर 14 से पार्षद प्रत्याशी रहे राजकुमार चौहान (55) की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। सुबह की सामान्य दिनचर्या के बीच निकले राजकुमार की जिंदगी महज 30 मिनट में खत्म हो गई। प्रॉपर्टी डीलर और स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेता राजकुमार को चाकुओं से इस कदर गोदा गया कि घटनास्थल का मंजर रूह कंपा देने वाला था।