फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृषि कानूनों की वापसी का फैसला: भाजपा ने पीएम की पहल को सराहा, विपक्ष ने बताई अपनी उपलब्धि

Sat, 20 Nov 2021 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Nov 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
BJP appreciated PM modi decision to return agricultural laws then opposition told achievement
कृषि कानूनों की वापसी के फैसले पर राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रिया। - फोटो : अमर उजाला।
कृषि बिल वापस लेने के फैसले की प्रशंसा करते हुए जहां भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की वहीं विपक्ष ने इस फैसले को किसानों के आंदोलन में अपनी सक्रिय सहभागिता की उपलब्धि बताया। भाजपा नेताओं का कहना है कि किसानों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है, केंद्र सरकार का बिल वापस लेने का फैसला इसी प्राथमिकता को ध्यान में रखकर उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने कहा कि यह किसानों, मजदूरों, गरीबों और मेहनतकश लोगों की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत पहले इस कानून को वापस ले लिए होता तो उनकी इतनी किरकिरी नहीं होती। एक साल तक चले आंदोलन के कारण सैकड़ों किसानों को अपनी जान नहीं गवानी पड़ती। किसान देश का अन्नदाता है। अन्नदाता के साथ किया गया अन्याय बर्दाश्त के बाहर था। अंत में सच की जीत हुई और झूठ की हार।
BJP appreciated PM modi decision to return agricultural laws then opposition told achievement
नगीना प्रसाद साहनी - फोटो : अमर उजाला।
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि किसानों के सम्मान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादियों ने आंदोलन कर सरकार पर लगातार दबाव बनाया। तीनों कृषि कानून रद होने की घोषणा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान नेता राकेश टिकैत समेत सभी किसान संगठनों को बधाई।  तीनों कानून के वापस होने तक आंदोलन समाप्त नहीं करने की किसान नेताओं की घोषणा बताती है कि भाजपा सरकार से उनका भरोसा उठ चुका है। 
BJP appreciated PM modi decision to return agricultural laws then opposition told achievement
निर्मला पासवान। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि अन्नदाताओं ने अहंकार का सिर झुका दिया, क्योंकि किसानों ने कहा था कि कील और कांटे का रुख मोड़ देंगे। आखिरकार भाजपा सरकार को किसानों के हित के आगे झुकना पड़ा। कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन में पहले दिन से किसानों के साथ थी और लगातार इसके लिए सरकार पर दबाव बना रही थी। तीनो कृषि कानूनों का वापस होना किसानों की बड़ी जीत है। इसके लिए इस आंदोलन से जुड़े सभी किसानों को बधाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP appreciated PM modi decision to return agricultural laws then opposition told achievement
कमलेश प्रसाद - फोटो : अमर उजाला।
बसपा जिलाध्यक्ष कमलेश प्रसाद ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। भारत के किसानों ने किसान विरोधी सरकार को घुटनों के बल खड़ा होने पर मजबूर कर दिया है। देश के स्वाभिमानी किसानों को सलाम करता हूं। देश का किसान पिछले दो साल से हो रहे हो रहे अत्याचार और 700 से अधिक किसानों की हुई शहादत को नहीं भूलेगा। किसानों ने यह साबित कर दिया कि पहले जो काला कानून उन पर थोपा गया था , गलत था। आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को अपने गलत फैसले का परिणाम भुगतना तय है।
 
विज्ञापन
BJP appreciated PM modi decision to return agricultural laws then opposition told achievement
गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार हमेशा से अन्नदाता के हित में फैसले लेते रही है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। प्रधानमंत्री का फैसला ऐतिहासिक है। इसका फायदा देश के सभी किसानों को मिलेगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed