फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलराम अपहरण हत्याकांड: भाई की मौत की खबर सुनते ही फफक कर रो पड़ीं बहनें, बोलीं-बाबू अब कभी नहीं आएगा

Tue, 28 Jul 2020 09:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Jul 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
balram kidnapping murder case Sisters wept as soon as they heard news of brother death see photos
balram kidnapping murder case - फोटो : अमर उजाला
भाई बलराम की मौत की खबर सुनते ही मासूम रेनू और खुशी फफक कर रो पड़ीं और बिलखकर बोलीं कि अब भाई कभी नहीं आएगा... उनकी यह बात सुनकर पुलिस वालों की आंखों में भी आंसू आ गए। मौके पर मौजूद गांव वाले भी रो पड़े। यही हाल बलराम के माता-पिता का भी है। 
balram kidnapping murder case Sisters wept as soon as they heard news of brother death see photos
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने रविवार शाम से ही न कुछ खाया है न रात में सोई है। उनकी एक ही गुहार थी कि उनके जिगर के टुकड़े को कैसे भी करके बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया जाए। इसके लिए पिता महाजन गुप्ता भी प्रयास करते रहे, लेकिन क्रूर बदमाशों ने उनके इकलौते लाल को उनकी गोद से छीन लिया। 
balram kidnapping murder case Sisters wept as soon as they heard news of brother death see photos
मृतक के घर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि बलराम चार बहनों का इकलौता भाई था। माता-पिता ने उसके लिए बड़ी मन्नतें मांगी थीं, तब जाकर उनकी गोद में बलराम जैसा लाल आया था। यह लोग बड़े अरमान से उसका लालन-पालन कर रहे थे, लेकिन न जाने किसकी नजर लग गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
balram kidnapping murder case Sisters wept as soon as they heard news of brother death see photos
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हैसियत नहीं होते हुए भी बेटे की जान बचाने के लिए पिता महाजन गुप्ता एक करोड़ रुपये देने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन बदमाशों की क्रूरता ने कुछ और ही कहानी लिख दी। इसी के साथ पुलिस की नाकामी भी उजागर हो गई। अपहरण की सूचना मिलने के लिए बाद पुलिस की शुरूआती हीलाहवाली ने मासूम की जिंदगी छीन ली। 

विज्ञापन
balram kidnapping murder case Sisters wept as soon as they heard news of brother death see photos
मृतक का पिता - फोटो : अमर उजाला

निराश और हताश पिता की अब यही हसरत है कि आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। बेटे की मौत की खबर को सुनकर माता-पिता बेहोश हो गए थे। गांव वालों और रिश्तेदारों ने उन्हें किसी तरह ढांढस बंधाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed