{"_id":"5e2fe4cb8ebc3e99ee70f494","slug":"another-ias-couple-posted-in-gorakhpur-husband-gaurav-joined-as-joint-magistrate-wife-anuj-asdm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में एक और IAS दंपती का राज शुरू, घर के बाद अब दफ्तर में भी साथ, दिलाएंगे इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में एक और IAS दंपती का राज शुरू, घर के बाद अब दफ्तर में भी साथ, दिलाएंगे इंसाफ
Sat, 01 Feb 2020 10:08 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
आईएएस दंपती अनुज मलिक और गौरव सिंह सोगरवाल।
- फोटो : फेसबुक
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुज सिंह और सीडीओ हर्षिता माथुर के बाद शहर को एक और आईएएस दंपती मिले हैं। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने दोनों ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सदर तहसील के एसडीएम और एएसडीएम न्यायिक की जिम्मेदारी सौंपी है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए दोनों ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सोमवार को पदभार भी संभाल लिया।
गौरव सिंह सोगरवाल को एसडीएम सदर की मिली जिम्मेदारी।
- फोटो : फेसबुक
शामली से स्थानांतरित होकर आए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल को एसडीएम सदर की जिम्मेदारी मिली है। भारती विद्यापीठ पुणे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीई करने के बाद चौथे प्रयास में वर्ष 2017 में आईएस हुए गौरव, भरतपुर राजस्थान के मूल निवासी हैं।
आईएएस दंपति गौरव सिंह सोगरवाल और अनुज मलिक।
- फोटो : अमर उजाला।
गौरव का कहना है कि शासन की योजनाओं को अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और बिना किसी भेदभाव के फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएएस अनुज मलिक को एएसडीएम न्यायिक बनाया गया है।
- फोटो : फेसबुक
वहीं उनकी धर्मपत्नी अनुज मलिक भी बीटेक की पढ़ाई के बाद वर्ष 2017 में पहले प्रयास में ही आईएएस की परीक्षा पास की। उन्हें सदर तहसील का एएसडीएम न्यायिक बनाया गया है।
विज्ञापन
अनुज मलिक का मुजफ्फरनगर से हुआ है ट्रांसफर
- फोटो : फेसबुक
अनुज मलिक इसके पहले मुजफ्फरनगर में एसडीएम पद पर तैनात थी।
एसडीएम सदर सुरेश राय की पुरानी जगह वापसी
एसडीएम सदर पद पर तैनात सुरेश राय को फिर से उनकी पुरानी जगह भेज दिया गया है। वह एसीएम प्रथम बनाए गए हैं। एसडीएम पद पर तैनाती के उनके अभी एक महीने भी नहीं पूरे हो पाए थे।
एसडीएम सदर सुरेश राय की पुरानी जगह वापसी
एसडीएम सदर पद पर तैनात सुरेश राय को फिर से उनकी पुरानी जगह भेज दिया गया है। वह एसीएम प्रथम बनाए गए हैं। एसडीएम पद पर तैनाती के उनके अभी एक महीने भी नहीं पूरे हो पाए थे।