{"_id":"60fd6d6cc2714b16f6092cbd","slug":"anger-of-people-erupted-against-waterlogging-people-jammed-gorakhpur-deoria-road-for-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जलभराव के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, नाराज लोगों ने गोरखपुर-देवरिया रोड किया घंटों जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जलभराव के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, नाराज लोगों ने गोरखपुर-देवरिया रोड किया घंटों जाम
Sun, 25 Jul 2021 07:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर सिंघाड़िया के पास विभिन्न कॉलोनियों में जलभराव के खिलाफ लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। विभिन्न कॉलोनियों के लोगों ने रविवार को गोरखपुर- देवरिया राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दो दिन में समस्या का समाधान का आश्वासन मिलने पर लोगों ने दोपहर बाद जाम खत्म किया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा गोरखपुर देवरिया मार्ग पर यातायात को डायवर्ट कर दिया गया था।
स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते सिटी मजिस्ट्रेट
- फोटो : अमर उजाला।
सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन नाराज भीड़ ने उनकी एक न सुनी। उनकी मांग थी कि जब तक इलाके का पानी नहीं निकाला जाता तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे। आनन- फानन टीम जलभराव वाले इलाकों में पानी निकालने के लिए रवाना कर दी गई। दोपहर 1.30 बजे सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम के अधिकारियो के आश्वासन पर जाम खुला।
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
कई लोग घरों में ताला लगाकर कर चुके हैं पलायन
देवरिया रोड के सिंघड़िया इलाके के दर्जन भर से अधिक परिवारों ने जलभराव से तंग आकर घरों से पलायन शुरू कर दिया। दरअसल बीते चार दिनों से बारिश न होने के बाद भी देवरिया रोड के सिंघड़िया इलाके अभी भी पूरी तरह जलमग्न हैं। स्थानीय पार्षद से लेकर नागरिकों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी। इतना ही नहीं इस इलाके के करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के घर में भी पानी भर गया। लिहाजा उन्हें अपने घरों से पलायन करना पड़ा। मजबूरी वश लोग अपने रिश्तेदारों के घर पर शरण ले रहे हैं।

नगर निगम की ओर से लगाए गए हैं 140 से ज्यादा पंप
नगर निगम ने इस साल जलभराव से निजात दिलाने के लिए 140 से ज्यादा पंपिंग सेट की व्यवस्था की थी लेकिन कई इलाकों में जलभराव के कारण व्यवस्था फेल हो गई है।
नगर निगम ने इस साल जलभराव से निजात दिलाने के लिए 140 से ज्यादा पंपिंग सेट की व्यवस्था की थी लेकिन कई इलाकों में जलभराव के कारण व्यवस्था फेल हो गई है।
विज्ञापन
गोरखपुर में जलभराव की समस्या से जूझते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
तीन दिनों की बारिश में डूब गया था आधा शहर, कुछ इलाकों में चली नाव
दरअसल बीते दिनों महज तीन दिनों की बारिश में गोरखपुर शहर का आधा हिस्सा डूब गया। सांसद रवि किशन, नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल समेत कई विधायकों के घर भी पानी से घिर गए। इस दौरान बशारतपुर और गणेशपुरम, ओमनगर कॉलोनियों में नाव तक चलने लगी। वहीं देवरिया रोड के सिंघड़िया इलाके के दर्जन भर से अधिक परिवारों ने जलभराव से तंग आकर घरों से पलायन शुरू कर दिया।