गोरखपुर के अंबुज मणि उर्फ रीशु की हत्या के बाद अब सोशल मीडिया पर बदले की धमकियों से संबंधित पोस्ट ने हालात को तनावपूर्ण बना दिया है। कई दोस्तों ने पोस्ट कर अंबुज को यारों का यार बताते हुए बदला लेने की धमकी दी है।
ये पोस्ट वायरल भी हो रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि गैंग दो हिस्सों में बंट चुका है। इसके चलते गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिस की साइबर टीम ने गैंग से जुड़े सभी सोशल अकाउंट खंगालने शुरू कर दिए हैं।
2 of 10
फरार बिट्टी(एक्स मैन आईडी), गिरफ्तार दोनों हत्यारोपी व मृतक अंबुज की फाइल फोटो
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद से ही अंबुज के करीबियों और उसके गुट से जुड़े युवकों की ओर से सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट और स्टेट्स आने लगे हैं। इनमें से कई पोस्ट में सीधे तौर पर लिखा गया है कि अंबुज का बदला लिया जाएगा और साइड काउंटर (हत्या के लिए धमकी भरा प्रयोग किया गया शब्द) होगा। इन पोस्ट के वायरल होते ही पुलिस अलर्ट हो गई है।
3 of 10
मृतक अंबुज की फाइल फोटो. अंबुज का घर और बदहवास खड़े पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी के निर्देश पर साइबर टीम ने उन सभी प्रोफाइलों को खंगालना शुरू किया है, जो दोनों गुटों से जुड़े बताए जा रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि अंबुज के समर्थक और आरोपी पक्ष से जुड़े युवकों के बीच पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कई बार तीखी बहस और धमकी भरे मैसेज एक्सचेंज हुए हैं।
4 of 10
पीएम के बाद एंबुलेंस से अंबुज का शव घर लाया गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को आशंका है कि यह टकराव अब आगे गैंगवार का रूप ले सकता है। इसे देखते हुए संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। दोनों गुटों के सक्रिय गुर्गों की सूची स्थानीय थानों को भेज दी गई है।
5 of 10
मृतक अंबुज की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अगर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो हम करेंगे साइड काउंटर
सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये अंबुज के दोस्तों ने भी साफ कहा है कि हत्यारों को छोड़ा नहीं जाएगा। इनमें से कुछ ने दावा किया कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो हम खुद साइड काउंटर करेंगे। इस तरह के भड़काऊ पोस्ट का पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया।