भारत की तर्ज पर अब नेपाल में भी कोरोनावायरस के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सरकार के स्वास्थ्य व जनसंख्या मंत्रालय ने सतर्कता के लिए कई दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही सभी सरकारी गैर सरकारी विद्यालय को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। सतर्कता को देखते हुए नेपाल में आयोजित सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों द्वारा आयोजित सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन रद्द कर दिए गए हैं, जिसमें अप्रैल में होने वाला सागरमाथा संवाद भी शामिल है। चीन, कोरिया, ईरान, जापान व इटली के नागरिक को दूतावास द्वारा जारी विशेष स्वास्थ्य जांच प्रमाण पत्र लेने के बाद ही नेपाल प्रवेश की अनुमति देने की बात कही गई।
कोरोनावायरस को लेकर नेपाल में अलर्ट जारी, भारतीय नागरिकों की भी होगी जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली से नेपाल प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों की स्क्रीनिंग होगी। विदेश से आने वाले सभी नेपाली नागरिकों की 14 दिन स्वास्थ्य जांच होगी। इसके साथ ही भारत नेपाल के प्रमुख प्रवेश मार्ग पर लोगों के जांच के लिए स्क्रीनिंग सेंटर बनाए जाएंगे। बेलहिया इंस्पेक्टर ईश्वरी अधिकारी का कहना है कि नेपाल सरकार के स्वास्थ्य व जनसंख्या मंत्रालय द्वारा कोरोनावायरस के मद्देनजर दिशा निर्देश जारी हुए हैं, जिसके अनुपालन में नेपाली प्रशासन जुट गया है।
सभी को भरना पड़ेगा फार्म
कोरोनावायरस को लेकर भारत-नेपाल की सीमा सोनौली के आब्रजन कार्यालय पर शुक्रवार को गृह मंत्रालय का दिशा निर्देश मिला। आब्रजन अधिकारी ने बताया कि नेपाल से भारत प्रतिदिन प्रवेश करने वाले सभी विदेशी नागरिकों की गंभीरता से स्वास्थ्य जांच के बाद ही भारत में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। निर्देश के क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने भी विदेशियों के लिए एक फार्म की व्यवस्था की है। जिसमें नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाला हर विदेशी नागरिक, चाहे वह नेपाली नागरिक ही क्यों न हो, सभी को एक फार्म भरना पड़ेगा, जिसमें नेपाल से भारत प्रवेश करने वाले का पूरा बायोडाटा, सर्दी, जुखाम जैसे मामलों का चिन्हीकरण व अन्य सभी उन लक्षणों का जांच किया जाएगा। जिसमें कोरोना संक्रमण जैसी कोई बात न हो।
विदेशी नागरिकों को नेपाल के रास्ते भारत आने पर रोक
कोरोना के भारत में दस्तक देने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। नए दिशा निर्देश के तहत अब चीन, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान व इटली के नागरिकों को सोनौली सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। वृहस्पतिवार की शाम आब्रजन विभाग ने जांच के आभाव में छह चीनी पर्यटकों को भारत से नेपाल जाने की अनुमति नहीं दी। चीनी पर्यटक हंगामा करने लगे तो उन्हें बिना जांच के ही नेपाल भेज दिया गया। जिन्हें पुनः भारत आगमन की अनुमति नहीं मिलेगी।
चीन से लौटे 18 लोगो की जांच
स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा चीन से लौटे 18 लोगों की सूची महराजगंज सीएमओ कार्यालय भेज सतत निगरानी का निर्देश दिया गया था। इसमें दो देवरिया के रहने वाले हैं। जिले के 12 लोगों के नाम पते की जानकारी कर विभाग द्वारा नियमित जांच की जा रही है। चार लोगों के पते में सिर्फ महराजगंज लिखा हुआ है। इनका पता नहीं चल रहा है। डिप्टी सीएमओ/ नोडल अधिकारी कोरोना जांच डॉ. आइए अंसारी ने कहा है कि कोरोना को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। निदेशालय से चीन से लौटे जिन 18 लोगों की सूची महराजगंज आई है। उनमें से चार लोगों का पता स्पष्ट नहीं है। पूरे पते की जानकारी के लिए पत्र निदेशालय को भेजा गया है।
संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने जारी की एडवाइजरी
कोरोनावायरस को लेकर संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य विकास सिंघल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाओं को देखा। कमरे में गंदगी पाए जाने पर नियमित सफाई के निर्देश देते हुए वार्ड में चार बेड की व्यवस्था किए जाने की बात कही। निरीक्षण में सीएमएस डॉ. एके राय व अन्य डॉक्टरों की टीम के साथ सर्वप्रथम जेडी ने अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में उपलब्ध व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली। कहा कि कोरोना के मद्देनजर चार बेड की व्यवस्था की जाए। साथ ही नियत कमरे में नियमित सफाई हो इसका विशेष ध्यान रखें। इस कमरे के लिए डॉक्टरों की शिफ्टवाइज ड्यूटी भी लगाने का प्रबंध करें।