फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खून बहने से महिला की हालत नाजुक: दुष्कर्म से पहले स्टेशन पर ही था आरोपी, साथियों संग की वारदात

Fri, 09 Sep 2022 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Sep 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
accused was at gorakhpur railway station before gang molested a women
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म रेलवे स्टेशन पर दिखने वाले एक शख्स ने ही अपने साथियों संग किया है। महिला से पूछताछ में पुलिस को हाथ अहम सुराग लग गए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। खबर है कि आरोपी अभी पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने कुछ दुकान लगाने वालों को उठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।



पुलिस को पीड़िता ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो पर पिछले कुछ दिनों से वह सीढ़ी के पास रह रही थी। बुधवार रात भी रोज की तरह वह वहां पर मौजूद थी। वहां रहते हुए एक शख्स को रोजाना देखती थी। बुधवार रात उसके बुलाने पर ही वह आउटर की ओर बढ़ी। फिर जबरन वहां पर मौजूद तीन से चार लोग उसे जबरन उठा ले गए। सबने झाड़ी में दुष्कर्म किया और फिर मारपीट की।


 

accused was at gorakhpur railway station before gang molested a women
gorakhpur railway station - फोटो : अमर उजाला

प्लेटफार्म पर भीड़ बहुत थी, लेकिन इंसान एक भी नहीं
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद खून से लथपथ महिला किसी तरह प्लेटफार्म पर जीआरपी थाने पहुंची। बताया जा रहा है कि भाजपा सरकार के एक मंत्री को ट्रेन तक छोड़ने के लिए तमाम लोग भी वहां पर मौजूद थे। लेकिन, किसी ने महिला से खून से लथपथ महिला से रोने की वजह तक नहीं पूछी। बाद में पुलिस के सक्रिय होने पर जीआरपी के पास कुछ लोग पहुंचे। अधिक रक्तस्राव होने की वजह से महिला की हालत बिगड़ गई थी। आननफानन उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन भी किया है, ताकि रक्तस्राव बंद हो सके। अभी उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

 

accused was at gorakhpur railway station before gang molested a women
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

 गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग से दीपेन्द्र मोहन सिंह ने बताया कि दुष्कर्म सिर्फ अनियंत्रित यौनेच्छा से उपजा अपराध नहीं है। इसके पीछे पितृसत्तात्मक समाज तथा पश्चिमी देशों से आयातित हो रही यौन उनमुक्तता की बढ़ती प्रवृत्ति बड़ा कारण है। वर्तमान समय में सामाजिक परिवर्तन के कारण सामाजिक नियंत्रण के परंपरागत साधन अप्रभावी होते जा रहे हैं। महिलाओं के प्रति सामाजिक नजरिए में बदलाव लाना होगा।

पहले हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं

  • 30 जून 2022 : कुसम्ही जंगल में दोस्त के साथ आई 9वीं की छात्रा से पांच आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया
  • अप्रैल 2022 : खजनी इलाके में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म।
  • 24 मई 2022 : कैंपियरगंज इलाके के इंद्रपुर में युवती से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया
  • 03 सितंबर 2020 : महराजगंज की युवती का अपहरण कर गुलरिहा में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।
  • 17 अगस्त 2020 : बड़हलगंज इलाके में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
accused was at gorakhpur railway station before gang molested a women
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

जीआरपी का सहयोग करेगी गोरखपुर पुलिस
रेलवे स्टेशन पर अगवा कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की धर-पकड़ में गोरखपुर पुलिस की टीम भी लगी है। एसएसपी ने एसपी क्राइम के नेतृत्व में एक सीओ, दो थानेदार, एसओजी व स्वॉट को जीआरपी की मदद में लगा दिया है, ताकि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो सके।

पुलिस रेलवे स्टेशन के सभी सीसी टीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस बयान में बताए गए हुलिया के हिसाब से कुछ संदिग्धों को पकड़ा भी गया है लेकिन असल आरोपी तक पुलिस अभी पहुंच नहीं पाई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जीआरपी की मदद में एसपी क्राइम, सीओ गोरखनाथ, प्रभारी निरीक्षक शाहपुर, प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ, एसओजी, स्वॉट टीम को लगा दिया गया है। पुलिस सीसी टीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
accused was at gorakhpur railway station before gang molested a women
CM yogi - फोटो : अमर उजाला
शासन ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई का आदेश
पूरे प्रकरण का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान ले लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजीपी ने पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट लेने के साथ ही कड़ी कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed