फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP: Police Spent ₹8,000 on US Citizen's Hospitality After His ₹5,000 Fine for Visa Overstay

यूपी: जुर्माना पांच हजार, खातिरदारी पर खर्च हुए आठ हजार रुपये; इस मामले में अमेरिकी नागरिक को किया था गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2026 03:01 PM IST
Sharukh Khan नीलोत्पल दुबे, अमर उजाला, महराजगंज
नीलोत्पल दुबे, अमर उजाला, महराजगंज Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 24 Oct 2026 03:01 PM IST
सार

अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की रिहाई के बाद पुलिस ने उस पर जमकर खर्चा किया। 15 अक्तूबर को रिहाई के बाद से अमेरिकी नागरिक को वापस अमेरिका भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी होने तक पुलिस लाइंस में मेहमान के तौर पर ठहराने की व्यवस्था की गई। इस दौरान रोजाना उस पर करीब एक हजार रुपये खर्च किए गए।

विज्ञापन
UP: Police Spent ₹8,000 on US Citizen's Hospitality After His ₹5,000 Fine for Visa Overstay
travis phelan - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की रिहाई के बाद पुलिस ने उसकी खातिरदारी पर आठ हजार रुपये खर्च किए। पांच हजार अर्थदंड जमा करने पर 15 अक्तूबर को जेल से रिहा ट्रेविस फेलेन को पुलिस लाइंस में रखा गया था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात पुलिस ने उसे अमेरिकी दूतावास के सुपुर्द कर दिया। कैलिफोर्निया निवासी ट्रेविस फेलेन को फरेंदा पुलिस ने 30 मई को छतरी चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। जांच में पता चला था कि वह 180 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। 
विज्ञापन


फरवरी में वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद बिना वैध दस्तावेज के वह यहां रह रहा था। इस मामले में सीजेएम कोर्ट महराजगंज में मुकदमा चला। 12 अक्तूबर को अदालत ने कारागार में बिताई गई अवधि को सजा मानते हुए पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

फेलेन के अधिवक्ता सुभाष पासवान ने न्यायालय में अर्थदंड जमा किया। 15 अक्तूबर को रिहाई के बाद से उसे वापस अमेरिका भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी होने तक पुलिस लाइंस में मेहमान के तौर पर ठहराने की व्यवस्था की गई। इस दौरान रोजाना उस पर करीब एक हजार रुपये खर्च किए गए।

मेस से भोजन और बंद बोतल का पानी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फेलेन को पुलिस लाइंस में ठहराने के दौरान मेस में ही अलग भोजन और नाश्ते की व्यवस्था कराई गई थी। सुबह आठ बजे अंकुरित अनाज और फल दिए जाने के बाद दोपहर के भोजन में उसकी पसंद के मुताबिक व्यंजन उपलब्ध कराए गए। 

 

नाश्ते में रोजाना अनार, केला और दूध उपलब्ध कराया गया। प्यास बुझाने के लिए पैक्ड पानी की बोतलें दी गईं। जिस कमरे में उसे ठहराया गया था उसमें कूलर लगवाया गया था साथ ही मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी की भी सुविधा दी गई। 

वीजा प्रक्रिया में समय लगने के कारण दूतावास ने अमेरिकी नागरिक को पुलिस लाइंस में रखने की व्यवस्था कराई थी। बृहस्पतिवार देर रात वीजा-पासपोर्ट दूतावास से मिलने की जानकारी होने पर जनपद की पुलिस ने उसे दिल्ली ले जाकर अमेरिकी दूतावास को सुपुर्द कर दिया। सुभाष पासवान, ट्रेविस फेलेन के अधिवक्ता

अमेरिकी नागरिक ट्रेविस फेलेन को पुलिस लाइंस में सुरक्षित ठहराया गया था। मेस में ही भोजन और नाश्ता तैयार कराकर दिया जा रहा था। बंद बोतल का पानी और नाश्ते में फल बाजार से खरीदकर उपलब्ध कराया गया। फेलेन पर रोजाना लगभग एक हजार रुपये खर्च किए गए। रवींद्र कुमार सिंह, सीओ निचलौल व अमेरिकी नागरिक के सुरक्षा नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed