फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नियुक्ति पत्र हासिल कर खिले 841 शिक्षकों के चेहरे, बोले- 'पूरा हुआ सपना'

Sat, 17 Oct 2020 09:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Oct 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
841 teachers very happy after receiving appointment letter in Gorakhpur
शिक्षक भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर और देवरिया जिले के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए चयनित 841 शिक्षकों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र दिए गए। आयुक्त सभागार, एनेक्सी भवन और गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री के हाथों पत्र पाकर नवनियुक्त शिक्षकों के चेहरे खिल उठे।

841 teachers very happy after receiving appointment letter in Gorakhpur
नियुक्त पत्र दिखाकर खुशी मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

सभी ने एक स्वर में शिक्षा को सेवा का क्षेत्र मानकर अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली। सबसे पहले आयुक्त सभागार में जिला मंत्री रमापति शास्त्री ने छह सफल अभ्यर्थियों आभा चतुर्वेदी, बबीता मौर्या, उम्मी जैनब, श्वेता चौधरी, शैलेंद्र कुमार सिंह और देश दीपक को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उसके बाद एनेक्सी भवन और गोरखपुर क्लब में जाकर नवनियुक्त शिक्षकों से रूबरू हुए। कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर के 547 और देवरिया जिले के 294 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

 

841 teachers very happy after receiving appointment letter in Gorakhpur
सेल्फी लेती शिक्षिका। - फोटो : अमर उजाला।

प्रदेश में 69000 शिक्षकों की भर्ती के क्रम में जिले में दो दिन तक चली काउंसिलिंग के दौरान 599 पदों के लिए 559 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। बृहस्पतिवार की देर शाम 547 अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र जारी हो गया है। 12 शिक्षकों के नियुक्ति पर सचिव से मार्गदर्शन मांगा गया है। इनका नियुक्ति पत्र बाद में जारी होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
841 teachers very happy after receiving appointment letter in Gorakhpur
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सेल्फी लेती शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला।

कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, संत प्रसाद, महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, संगीता यादव, विधायक प्रतिनिधि गणेशदत्त त्रिपाठी, जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन, मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
841 teachers very happy after receiving appointment letter in Gorakhpur
एनएक्सी भवन में नियुक्ती पत्र लेती शिक्षिका। - फोटो : अमर उजाला।
कई उतार-चढ़ाव देखे
शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया में रह-रह आने वाली अड़चनों से मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। नियुक्ति पत्र हासिल कर आज सच्ची खुशी मिली है। - श्वेता चौधरी, पादरी बाजार

शिक्षक बनना बचपन का सपना था
बचपन से ही शिक्षक बनने का सपना देखा है। इसे पूरा करने के लिए बीएड और पीएचडी के साथ जेआरएफ किया है। खुशी है शिक्षक बनने का ख्वाब बेसिक शिक्षा विभाग ने पूरा किया है। - शैलेंद्र कुमार सिंह, पाली, सहजनवां

राष्ट्र निर्माण में करूंगा सहयोग
सरकार ने देश के नवनिर्माण की जिम्मेदारी सौंपी है। बच्चों को मेरे अनुभवों का अधिक से अधिक लाभ देने की दिशा में काम करूंगा। राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करूंगा। - देश दीपक, आदित्यपुरी, गोरखपुर

पूरा हुआ सपना
2016 से ही शिक्षक बनने का सपना संजोए था। आज नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही मेरा सपना पूरा हो गया। मुख्यमंत्री से संवाद कार्यक्रम के लिए मेरा चयन हुआ है, मुझे काफी खुशी हो रही है। - उम्मे जैनब, मिर्जापुर, गोरखपुर

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed