फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में कोरोना का कहर: पिछले अप्रैल की तुलना में इस बार 20 गुना ज्यादा बने मृत्यु प्रमाण पत्र

Thu, 20 May 2021 03:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 May 2021 03:12 AM IST
विज्ञापन
20 times more death certificates Made the last April in gorakhpur
covid-19 - फोटो : amar ujala

गोरखपुर में पिछले वर्ष अप्रैल माह की तुलना में इस वर्ष करीब 20 गुना ज्यादा मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम में बनाए गए हैं। वही पिछले वर्ष मई में जितने मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए थे तकरीबन उतने ही मृत्यु प्रमाण पत्र आधे मई में ही बन चुके हैं। ये दोनों महीने वह है जिस दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मौतों की संख्या सबसे ज्यादा रही है। अगर मार्च के भी आप लोगों को जोड़ दिया जाए तो 3 महीने के दौरान 1201 मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम की ओर से जारी किए गए जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा मात्र 732 था। होली के बाद से कोरोना की दूसरी लहर काफी तेजी से फैली है। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की मौतें भी हुई है जो अब तक जारी है। राप्ती तट स्थित अंत्येष्टि स्थल पर शुरुआत में जहां रोजाना 70 से 80 कोरोना संक्रमण की वजह से होने वाले शवों का दाह संस्कार किया जाता था जो अब घटकर 20-22 के आसपास रह गया है।






 

20 times more death certificates Made the last April in gorakhpur
कोरोना - फोटो : PTI

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अप्रैल के महीने में नगर निगम की ओर से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र के आंकड़े कम से कम इसी बात की ओर संकेत कर रहे हैं कि अप्रैल और मई के महीने में काफी संख्या में मौतें हुई हैं।


 

20 times more death certificates Made the last April in gorakhpur
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

जहां पिछले वर्ष अप्रैल के महीने में नगर निगम के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग में मात्र 19 लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए थे वहीं इस बार यह संख्या 392 रही है। वही पिछले वर्ष पूरे मई के महीने में 286 लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम की ओर से जारी किए गए थे जबकि 17 मई तक नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग की ओर से 254 लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
20 times more death certificates Made the last April in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
नगर निगम की ओर से जारी अप्रैल और मई के महीने में मृत्यु प्रमाण पत्र के आंकड़े इस बात की ओर संकेत करते हैं कि कोरोना वायरस की वजह से अप्रैल और मई महीने में काफी संख्या में मौतें हुई हैं।

 
विज्ञापन
20 times more death certificates Made the last April in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
मार्च महीने में भी पिछले वर्ष की तुलना में करीब 20 प्रतिशत ज्यादा मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम की ओर से जारी किए गए। जहां पिछले वर्ष मार्च के महीने में 427 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए थे वहीं इस बार 555 लोगों की मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed