{"_id":"601bb6ec5b68290bd72b1ba5","slug":"127-people-arrested-for-nationwide-general-strike-in-nepal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में की तोड़फोड़, 127 लोग गिफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में की तोड़फोड़, 127 लोग गिफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Feb 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेपाल में प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (सीपीएन) द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में गुरुवार को नेपाल के विभिन्न हिस्सों में कुल 127 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। जबरन दुकान बंद करने के आरोप में नेपाल पुलिस ने काठमांडू से 87, भक्तपुर से आठ और तनाहू से 18 और बुटवल से 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
2 of 5
नेपाल में प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, रूपनदेही जिला समेत पोखरा, नारायण घाट, काठमांडू सहित विभिन्न हिस्सों में वाहनों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। काठमांडू के गोंगबूम में एक टैक्सी में प्रदर्शनकरियों ने बंद के उलंघन का आरोप लगाते हुए उसमें आग लगा दी।
3 of 5
नेपाल में प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
बुटवल में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क पर टायर जलाए हैं। भारी वाहनों को लगाकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया है। जिससे नेपाल के महानगरों तक जाने वाले सभी मार्ग बंद हो गए हैं। इसी तरह काठमांडू से नारायनगढ़ की ओर जा रहे दो ट्रक और बीरगंज से पोखरा की ओर जा रहे दो ट्रक में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेपाल में प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रदर्शनकारियों ने ट्रक में तोड़फोड़ करने के साथ ही अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मोटरसाइकिल पर सवार प्रदर्शनकारियों ने भरतपुर महानगर सिटी -1 के भतेरी में व भरतपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी -12 के मिलन चौक पर वाहनों में तोड़फोड़ किया।
विज्ञापन
5 of 5
नेपाल में प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस कैंपस एसएसपी अशोक सिंह ने बताया कि अभी तक 127 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो अज्ञात व्यक्तियों ने टैक्सी में आग लगा दी है। मामले की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।