फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trendy Saree Collection: त्योहारों के सीजन में हर महिला के पास होनी चाहिए ये 5 तरह की साड़ियां

Thu, 26 Sep 2024 05:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 26 Sep 2024 05:26 PM IST
सार

अगर आप त्योहारों के सीजन में खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो अपने कलेक्शन में इन पांच साड़ियों को जरूर शामिल करें। 

विज्ञापन
Trendy Saree Collection for festive season images
हर महिला के पास होनी चाहिए ये 5 तरह की साड़ियां - फोटो : अमर उजाला

Trendy Saree Collection: भारतीय महिलाएं उम्र के चाहे जिस भी पड़ाव पर हों, वो साड़ी पहनना हमेशा पसंद करती हैं। भारतीय महिलाओं के साथ-साथ अब तो विदेश में भी महिलाओं में साड़ी पहनने का क्रेज होने लगा है। चाहे शादी विवाह हो या फिर त्योहार हो, महिलाएं को इस दौरान शादी पहनना काफी भाता है।



साड़ी भारत की संस्कृति और विरासत का प्रतीक है, जिसने भारत की सभ्यता को आधुनिक युग से जोड़ा हुआ है। साड़ी में सुंदरता, गरिमा और ग्रेस छिपी होती है, जिसकी वजह से लुक काफी खूबसूरत लगता है। अब जब त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है तो आप अपने कलेक्शन में कुछ साड़ियों को जरूर शामिल करें।

यहां हम आपको कुछ ऐसी साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर त्योहार पर आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगी। अलग-अलग तरह की साड़ियां आपको खास लुक देने का काम करती हैं। आइए बिना देर किए आपको पांच तरह की खास साड़ियों के बारे में बताते हैं। 

Trendy Saree Collection for festive season images
हर महिला के पास होनी चाहिए ये 5 तरह की साड़ियां - फोटो : instagram

बनारसी सिल्क

बनारस में मिलने वाली ये खास साड़ियां आपके कलेक्शन में जरूर होनी चाहिए। ज्यादातर बनारसी सिल्क की साड़ी चटक रंग यानि कि लाल, हरे, पीले रंग की होती हैं, जिस पर गोल्डन काम होता है। बनारसी सिल्क की साड़ी खरीदते वक्त बस ध्यान रखें कि ये असली हो, आजकल बाजार में नकली बनारसी सिल्क की साड़ियां काफी मिल रहीं हैं। 

Trendy Saree Collection for festive season images
हर महिला के पास होनी चाहिए ये 5 तरह की साड़ियां - फोटो : instagram

कांजीवरम सिल्क

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में मिलने वाली शुद्ध रेशम से बनने वाली ये कांजीवरम साड़ियां काफी रिच लुक देने का काम करती हैं। इसके साथ गोल्ड की ज्वेलरी पहनकर आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। कांजीवरम सिल्क की साड़ी आपको ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक आसानी से मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trendy Saree Collection for festive season images
हर महिला के पास होनी चाहिए ये 5 तरह की साड़ियां - फोटो : instagram

बांधनी प्रिंट

बांधनी प्रिंट की साड़ियां काफी खूबसूरत लुक देने का काम करती हैं। इस तरह की साड़ी पूजा के समय आप कैरी कर सकती हैं। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप बांधनी प्रिंट की साड़ी को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें। ये देखने मेंं काफी एलिगेंट लुक देती है। 

विज्ञापन
Trendy Saree Collection for festive season images
हर महिला के पास होनी चाहिए ये 5 तरह की साड़ियां - फोटो : instagram

ऑर्गेंजा साड़ी

अगर त्योहार में स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ी अपने कलेक्शन में शामिल करें। ऐसी साड़ी पहनना काफी सरल होता है। ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ी काफी हल्की होती है। इसलिए इसे पहनते वक्त पिन सही से अटैच करें, ताकि ये कहीं से स्लिप न हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed