{"_id":"6a93a78ffb882689c00b5c6d","slug":"clothing-color-psychology-full-pattern-in-hindi-why-people-want-to-wear-the-same-color-2026-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग टिप्स: कपड़े खरीदते समय हम बार-बार एक ही रंग क्यों चुनते हैं? जानिए आपके वार्डरोब का पर्सनैलिटी कनेक्शन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
शॉपिंग टिप्स: कपड़े खरीदते समय हम बार-बार एक ही रंग क्यों चुनते हैं? जानिए आपके वार्डरोब का पर्सनैलिटी कनेक्शन
Sun, 30 Aug 2026 09:34 AM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 30 Aug 2026 09:34 AM IST
सार
Clothing Color Psychology: आपने अक्सर ऐसे लोगों को देखा होगा, कि वो हमेशा एक ही रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। इसकी क्या वजह है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
कपड़े खरीदते समय हम बार-बार एक ही रंग क्यों चुनते हैं?
- फोटो : AI
Clothing Color Psychology: क्या आपने कभी गौर किया है कि कपड़े खरीदते समय आपकी नजर बार-बार एक ही रंग पर जाकर रुक जाती है? वार्डरोब खोलने पर भी शायद आपको काले, नीले, सफेद, गुलाबी या किसी खास रंग के कपड़े ज्यादा नजर आएं।
कपड़े खरीदते समय हम बार-बार एक ही रंग क्यों चुनते हैं?
- फोटो : AI
बार-बार एक ही रंग के कपड़े क्यों खरीदते हैं?
1. पसंदीदा रंग में मिलता है आराम
जिस रंग को हम लंबे समय से पसंद करते हैं, उसमें हमें एक तरह का भावनात्मक आराम महसूस हो सकता है। इसलिए शॉपिंग के दौरान जब वही रंग दिखाई देता है, तो हम बिना ज्यादा सोचे उसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं।
2. खुद को उस रंग में बेहतर महसूस करना
कपड़े केवल शरीर को ढकने का माध्यम नहीं हैं। हम अपने कपड़ों के जरिए अपनी छवि भी बनाते हैं। अगर किसी खास रंग के कपड़े पहनकर आपको ज्यादा आत्मविश्वास महसूस होता है, तो आप भविष्य में भी उसी रंग को चुन सकते हैं।

3. वार्डरोब को मैच करना आसान होता है
काले, सफेद, नीले, बेज और ग्रे जैसे रंग कई दूसरे कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। इसलिए व्यावहारिक सोच रखने वाले लोग एक ही रंग या कुछ सीमित रंगों की रेंज में ज्यादा खरीदारी कर सकते हैं।
4. पुरानी यादों से जुड़ा हो सकता है रंग
कभी-कभी किसी रंग के साथ हमारी कोई अच्छी याद जुड़ी होती है। बचपन की कोई पसंदीदा ड्रेस, किसी खास मौके पर पहना हुआ कपड़ा या किसी व्यक्ति से जुड़ी याद उस रंग के प्रति हमारी पसंद को मजबूत कर सकती है।

रंगों बताते हैं आपके बारे में
काला रंग
काला रंग अक्सर सादगी, गंभीरता, आत्मविश्वास लुक से जोड़ा जाता है। साथ ही यह एक ऐसा रंग है जिसे अलग-अलग मौकों पर आसानी से पहना जा सकता है।
नीला रंग
नीले रंग को अक्सर शांति, भरोसे और स्थिरता से जोड़ा जाता है। यही कारण है कि नीला रंग रोजमर्रा के कपड़ों से लेकर औपचारिक पहनावे तक काफी लोकप्रिय है।
लाल रंग
लाल रंग देखने में काफी प्रभावशाली होता है। इसे ऊर्जा, उत्साह, आत्मविश्वास और आकर्षण जैसी भावनाओं से जोड़ा जाता है।

सफेद रंग
सफेद रंग साफ-सफाई, सादगी और फ्रेश लुक का एहसास देता है। मिनिमल और क्लीन स्टाइल पसंद करने वाले लोगों को यह रंग खास तौर पर पसंद आ सकता है।
हरा रंग
हरा रंग प्रकृति, ताजगी और शांति से जुड़ा माना जाता है। इसके अलग-अलग शेड्स कपड़ों में बेहद अलग प्रभाव पैदा कर सकते हैं।
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग को अक्सर कोमलता, सकारात्मकता और चंचलता जैसी भावनाओं से जोड़ा जाता है। हालांकि गुलाबी को केवल किसी एक जेंडर या व्यक्तित्व से जोड़ना सही नहीं है।
बैंगनी रंग
बैंगनी रंग लंबे समय से रचनात्मकता, विशिष्टता और शाही अंदाज से जुड़ा माना जाता रहा है। इसे पसंद करने वाले लोग कई बार अपने स्टाइल में कुछ अलग प्रयोग करना पसंद करते हैं।