{"_id":"6a9e51254f51d384b40f05b4","slug":"hartalika-teej-2026-how-to-wear-bridal-lehenga-dupatta-in-different-styles-in-hindi-2026-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरतालिका तीज 2026: नयी दुल्हन की तरह कैसे हों तैयार? ये टिप्स आएंगी आपके काम","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
हरतालिका तीज 2026: नयी दुल्हन की तरह कैसे हों तैयार? ये टिप्स आएंगी आपके काम
Mon, 07 Sep 2026 11:53 AM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:53 AM IST
सार
Hartalika Teej 2026: इस साल हरतालिका तीज 14 सितंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप इस दिन नयी दुल्हन की तरह सजना चाहती हैं तो यहां से उसके लिए टिप्स लें।
विज्ञापन
नयी दुल्हन की तरह कैसे हों तैयार?
- फोटो : AI
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। इस साल हरतालिका तीज 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी।
नयी दुल्हन की तरह कैसे हों तैयार?
- फोटो : instagram
लाल या बनारसी साड़ी चुनें
- हरतालिका तीज पर नई दुल्हन जैसा लुक पाने के लिए लाल, मैरून या गहरे हरे रंग की साड़ी एकदम परफेक्ट रहेगी।
- आप बनारसी सिल्क, कांजीवरम या जरी वर्क वाली साड़ी चुन सकती हैं।
- साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर और पारंपरिक मोटिफ्स हों तो लुक और भी रॉयल नजर आएगा।
- मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहनें और पल्लू को पारंपरिक अंदाज में कैरी करें।
नयी दुल्हन की तरह कैसे हों तैयार?
- फोटो : Adobe stock
हैवी ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनें
- तीज पर आप कुंदन, पोलकी या गोल्ड टेंपल ज्वेलरी का सेट पहन सकती हैं।
- चोकर के साथ लंबा हार, झुमके, मांगटीका और नथ आपके लुक को और खूबसूरत बनाएंगे।
- अगर ज्वेलरी हैवी है तो मेकअप को थोड़ा सटल रखें, इससे पूरा लुक बैलेंस नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नयी दुल्हन की तरह कैसे हों तैयार?
- फोटो : Adobe stock
चूड़ियों से सजाएं हाथ
- तीज के श्रृंगार में चूड़ियां बेहद खूबसूरत लगती हैं।
- लाल और हरी चूड़ियों को गोल्डन कंगन या चूड़े के साथ पेयर करके आप हाथों को आकर्षक बना सकती हैं।
- चाहें तो साड़ी के रंग से मैच करती चूड़ियां भी पहन सकती हैं।
- नई दुल्हन वाला टच देने के लिए हाथों में मेहंदी के साथ पारंपरिक कड़े भी अच्छे लगेंगे।
विज्ञापन
नयी दुल्हन की तरह कैसे हों तैयार?
- फोटो : Instagram
मेहंदी और आलता को न भूलें
- हरतालिका तीज के पारंपरिक श्रृंगार में मेहंदी खास जगह रखती है।
- आप हथेली पर भरी हुई मेहंदी, बेल या फुल-हैंड डिजाइन लगवा सकती हैं।
- पैरों में आलता लगाने से ट्रेडिशनल लुक और निखर जाता है।
- अगर मेहंदी डिजाइन बहुत हैवी है तो बाकी एक्सेसरीज को थोड़ा सिंपल रख सकती हैं।