Outfit For Office: हर कामकाजी महिला के लिए सुबह सबसे बड़ा सवाल होता है कि वो दफ्तर में नया क्या पहनकर जाएं। पुरुषों के लिए इस सवाल का जवाब काफी आसान होता है। उनके पास दफ्तर में पहनने के लिए आउटफिट के ज्यादा विकल्प नहीं होते, लेकिन महिलाओं के साथ ऐसा नहीं है। महिलाओं की जिंदगी में आउटफिट की कोई कमी नहीं है। हर जगह के हिसाब से महिलाएं अलग रंग और अलग तरह का आउटफिट पहनना पसंद करती हैं।
खासतौर पर जब बात आती है दफ्तर की, तो महिलाएं सोचने पर मजबूर हो जाती हैं, कि कैसा आउटफिट उनके ऑफिस लुक को क्लासी बनाने का काम करेगा। अगर आप नए ऑफिस में अपना जलवा दिखाना चाहती हैं तो अपने कलेक्शन में कुछ खास आउटफिट शामिल करें। यहां आज हम आपको कुछ ऐसे ही क्लासी और स्टाइलिश आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दफ्तर के लिए परफेक्ट हैं।
2 of 7
ऑफिस के लिए आउटफिट
- फोटो : instagram
जमसूट और ब्लेजर
जमसूट पहनना बहुत सी महिलाओं को पसंद होता है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से हैं, तो आप भी दफ्तर ऐसा ही जमसूट पहनकर जा सकती हैं। इसके साथ मैचिंग का ही ब्लेजर भी पहनें। जमसूट के साथ ब्लेजर आपके लुक को स्टाइलिश बनाने का काम करेगा।
3 of 7
ऑफिस के लिए आउटफिट
- फोटो : instagram
ट्राउजर-शर्ट
अगर फॉर्मल लुक कैरी करना पसंद है तो आप इस तरह का ट्राउजर और उसके साथ शर्ट कैरी कर सकती हैं। ध्यान रखें कि हाई वेस्ट ट्राउजर के साथ शर्ट को हमेशा टक इन करके ही पहनें। उसी से आपका लुक अच्छा दिखेगा।
4 of 7
ऑफिस के लिए आउटफिट
- फोटो : instagram
मिडी-डेनिम जैकेट
वैसे तो हर रंग की मिडी दफ्तर में आप कैरी कर सकती हैं, लेकिन अगर आपके पास ब्लैक रंग की मिडी है, तो उसे दफ्तर में अवश्य पहनें। इसके साथ डेनिम जैकेट आपके लुक को स्टाइलिश बनाएगी।
5 of 7
ऑफिस के लिए आउटफिट
- फोटो : instagram
जींस-टीशर्ट
अगर आरामदायक परिधानों की तलाश कर रही हैं तो जींस और टीशर्ट आपके लुक को स्टाइलिश भी बनाएगी। ब्लैक रंग की जींस के साथ सफेद टी शर्ट आपके लुक को क्लासी बनाएगी। इसके अलावा आप चाहें तो ओवरसाइज टीशर्ट का चयन भी कर सकती हैं।