{"_id":"6a9808399b00e69e000242c0","slug":"celebrity-inspired-radha-look-for-janmashtami-2026-divine-outfit-ideas-2026-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी 2026: जन्माष्टमी पर बनना है राधा? इन सेलिब्रेटीज के लुक से लें प्रेरणा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
जन्माष्टमी 2026: जन्माष्टमी पर बनना है राधा? इन सेलिब्रेटीज के लुक से लें प्रेरणा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:45 AM IST
सार
Janmashtami 2026: राधा से प्रेरित स्टाइलिंग में सबसे जरूरी है कि आउटफिट में सरलता, एलिगेंस और परंपरिक चार्म का संतुलन दिखाई दे। आप सेलिब्रेटी स्टाइल फैशन को अपने कंफर्ट और निजी स्टाइल के हिसाब से कस्टमाइज कर सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी
- फोटो : Ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा,रंगों और खूबसूरत एथनिक फैशन को सेलिब्रेट करने का भी खास मौका है। अगर आप इस जन्माष्टमी पर राधा से प्रेरित लुक तैयार करने की योजना बना रही हैं तो बाॅलीवुड और भारतीय सेलिब्रेटीज के फैशन से इंस्प्रेशन लेना एक शानदार आइडिया हो सकता है। एलिगेंट साड़ी, लहंगा, पेस्टल रंग, ट्रेडिशनल ज्वेलरी और साॅफ्ट मेकअप मिलकर आपके फेस्टिव लुक को बेहद ग्रेसफुर बना सकते हैं।
राधा से प्रेरित स्टाइलिंग में सबसे जरूरी है कि आउटफिट में सरलता, एलिगेंस और परंपरिक चार्म का संतुलन दिखाई दे। आप सेलिब्रेटी स्टाइल फैशन को अपने कंफर्ट और निजी स्टाइल के हिसाब से कस्टमाइज कर सकती हैं। चाहे आपको पेस्टल लहंगा पसंद हो या वाइब्रेंट पारंपरिक साड़ी, सही ज्वेलरी और हेयरस्टाइल पूरे लुक को फेस्टिव बना सकते हैं।
इस जन्माष्टमी पर अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो पारंपरिक लगे, तो सेलिब्रेटी प्रेरित स्टाइलिंग आइडियाज आपके लिए परफेक्ट फैशन गाइड बन सकते हैं। यहां जानिए आउटफिट से लेकर ज्वेलरी, मेकअप और हेयरस्टाइल तक, कैसे तैयार करें एक खूबसूरत राधा इंस्पायर्ड जन्माष्टमी लुक।
2 of 6
तमन्ना भाटिया का राधा रानी लुक
- फोटो : Ai
पेस्टल लहंगा
पेस्टल पिंक, पीच, लेवेंडर, मिंट ग्रीन और पाउडर ब्लू जैसे शेड्स राधा लुक को शाॅफ्ट और ड्रीमी फील दे सकते हैं। मिनिमल एम्ब्राॅडरी वाला लहंगा चुनें और उसके साथ हल्का दुपट्टा लें। सेलिब्रेटी स्टाइल फिनिश के लिए हैवी एक्सेसरीज की जगह ज्वेलरी इस्तेमाल करें।
3 of 6
red saree
- फोटो : instagram
पारंपरिक साड़ी के साथ माॅडर्न ट्विस्ट
अगर आप लहंगे की बजाय साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो सिल्क, आर्गेंजा या शिफाॅन साड़ी एक एलिगेंट विकल्प हो सकती है। गुलाबी, पीली, लाल या हरे फेस्टिव शेड्स को पारंपरिक ब्लाउज के साथ पेयर किया जा सकता है। साड़ी के साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स और छोटी बिंदी पूरे लुक को पांरपरिक बना सकती है। ड्रेपिंग स्टाइल में थोड़ा माॅडर्न टच देकर आप आउटफिट को बेहतरीन लुक भी दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
jewellery designs
- फोटो : instagram
ज्वेलरी सबसे जरूरी है
राधा इंस्पायर्ड लुक के लिए ज्वेलरी सबसे जरूरी स्टाइलिंग एलिमेंट में से एक है। मांग टीका, झुमका, कंगन, कमरबंद औऱ लेयर्ड नेकलेस पारंपरिक रूप को बढ़ा सकते हैं। अगर आउटफिट भारी कढ़ाई वाली है तो ज्वेलरी को थोड़ा हल्का रखें। वहीं सिंपल आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी आपके पूरे लुक का हाइलाइट बन सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
Jewellery For Haldi
- फोटो : instagram
फ्लोरल टच शामिल करें
ताजे फूल या फ्लोरल एक्सेसरीज राधा रानी जैसे पारंपरिक लुक को बेहद सुंदर बना सकते हैं। गजरा को हेयरस्टाइल में शामिल करें या छोटे फूलों की मदद से चोटी और बन को डेकोरेट करें। सफेद फूल पेस्टल आउटफिट के साथ एलिगेंट लगते हैं, जबकि रंगबिरंगे पूल वाइब्रेंट फेस्टिव आउटफिट को काॅम्प्लिमेंट कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।