फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन मेहंदी डिजाइन: कम समय में लगाएं स्टाइलिश मेहंदी, राखी के लिए ये डिजाइन हैं एकदम परफेक्ट

Fri, 28 Aug 2026 12:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 28 Aug 2026 12:12 AM IST
सार

Raksha Bandhan Mehndi Design: अगर आप इस रक्षाबंधन पर मेहंदी के लिए कुछ नया और ट्रेंडी डिजाइन तलाश रही हैं, तो सिंपल पैटर्न से लेकर फ्लोरल, अरेबिक और मिनिमल मेहंदी तक कई विकल्प आजमा सकती हैं। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan Mehndi Design: Easy and Beautiful Rakhi Mehndi Ideas for Girls
राखी के लिए मेहंदी डिजाइन - फोटो : AI

Latest Mehndi Ideas for Rakhi 2026: रक्षाबंधन का पर्व आ गया है। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार और खूबसूरत यादों से जुड़ा खास दिन है। इस मौके पर राखी, मिठाई और नए कपड़ों के साथ ही लड़कियां हाथों में मेहंदी रचाती हैं। 



मेहंदी लगे हाथों से बहनें भाई की कलाई राखी से सजाती हैं। इस अवसर पर हाथों पर मेहंदी लगाना भी फेस्टिव लुक को और खास बना देता है। लेकिन अब मेहंदी रचाने के लिए आपके पास वक्त कम है तो भी कुछ आसान और खूबसूरत डिजाइन की मेहंदी हथेलियों पर सजा सकती हैं।

 अगर आप इस रक्षाबंधन पर मेहंदी के लिए कुछ नया और ट्रेंडी डिजाइन तलाश रही हैं, तो सिंपल पैटर्न से लेकर फ्लोरल, अरेबिक और मिनिमल मेहंदी तक कई विकल्प आजमा सकती हैं। खास बात यह है कि आप अपनी पसंद और आउटफिट के हिसाब से डिजाइन चुन सकती हैं।

Raksha Bandhan Mehndi Design: Easy and Beautiful Rakhi Mehndi Ideas for Girls
Mehndi Design - फोटो : instagram

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

  • फूल-पत्तियों वाली मेहंदी डिजाइन हमेशा खूबसूरत लगती है।
  • हथेली के बीच में बड़ा फूल बनाकर उसके चारों ओर बेल और पत्तियां बनाई जा सकती हैं।
  • यह डिजाइन ट्रेडिशनल होने के साथ एलिगेंट लुक भी देती है।
Raksha Bandhan Mehndi Design: Easy and Beautiful Rakhi Mehndi Ideas for Girls
बेल मेहंदी डिजाइन - फोटो : AI

अरेबिक मेहंदी डिजाइन
 

  • अगर आपको कम समय में स्टाइलिश मेहंदी लगानी है तो अरेबिक डिजाइन अच्छा विकल्प है।
  • इसमें हाथ पर मोटिफ्स को थोड़ा खुला रखा जाता है, जिससे डिजाइन साफ और आकर्षक नजर आती है।
  • रक्षाबंधन के लिए इसमें छोटे फूल, पत्तियां और कर्व्स शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Mehndi Design: Easy and Beautiful Rakhi Mehndi Ideas for Girls
Mehndi Design - फोटो : instagram

मिनिमल मेहंदी डिजाइन

  • मिनिमल मेहंदी पसंद करने वाली लड़कियों के लिए उंगलियों पर छोटे पैटर्न, हथेली पर छोटा फ्लोरल मोटिफ या पतली बेल वाली डिजाइन परफेक्ट है।
  • यह डिजाइन इंडो-वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों आउटफिट के साथ अच्छी लग सकती है।
विज्ञापन
Raksha Bandhan Mehndi Design: Easy and Beautiful Rakhi Mehndi Ideas for Girls
राखी के लिए मेहंदी डिजाइन - फोटो : AI

स्पेशल राखी डिजाइन

  • रक्षाबंधन के लिए मेहंदी में राखी, भाई-बहन की बॉन्डिंग या छोटे हार्ट मोटिफ को भी शामिल किया जा सकता है।
  • ऐसी डिजाइन त्योहार की थीम से जुड़ी होने के कारण काफी खास लगती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed