कोरोना महामारी के बाद न्यूयॉर्क में मेट गाला 2021 का आयोजन हुआ, जिसमें सेलेब्स ने अपने फैशन स्टाइल से पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। सेलेब्स ने अपने खूबसूरत ऑउटफिट के साथ रेड कारपेट पर ग्रैंड एंट्री की तो उनके लुक और जबरदस्त मेकअप पर सबकी निगाहें टिक गईं। कई सेलेब्स अतरंगी परिधान कैरी करके आये तो कई ऐसी भी एक्ट्रेस रहीं, जिनके लुक्स की खूब तारीफ हो रही है। अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। इस फैशन इवेंट में अभिनेत्रियों ने अपने लुक्स से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। ऊपर से नीचे तक अभिनेत्रियां देखने में ग्लैमरस और बोल्ड लगीं। किसी ने पूरे सफेद परिधान पर डार्क ब्लैक आई मेकअप लगाया, तो किसी ने ढेरों फूलों से सजी ड्रेस कैरी की। वैसे तो इस फैशन इवेंट में कई दिग्गज शामिल हुए लेकिन हम आपको उन अभिनेत्रियों के लुक्स के बारें में बताने जा रहें हैं, जो खूबसूरत ड्रेस और मेकअप की वजह से बेहद आकर्षक लग रहीं थी।
फैशन का जलवा: 'मेट गाला' में इन परिधानों ने खींचा सबका ध्यान, अभिनेत्रियों के मेकअप पर भी टिकी लोगों की निगाहें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन